फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Intellectual foundations of the nation : ravi

प्रतिभाएं राष्ट्र की नींव: रवि

Sun, 01 Feb 2015 07:52 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 01 Feb 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Intellectual foundations of the nation : ravi
बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली संस्था प्रतिभा फाउंडेशन ने स्थानीय माहौर वैश्य धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभाएं राष्ट्र के र्स्वांगीण विकास की नींव होती हैं। उनके हृदय में राष्ट्र के प्रति प्रेम, त्याग ,समर्पण और निनष्ठा का भाव उत्पन्न करना हम सबका दायित्व है। इसके अलावा हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, संस्था महासचिव कृष्ण अवतार सिंह भाटी, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह गहोनियां, एड. अमित महाजन, विजय महेंद्रा, अनूप गुप्ता, जफर अहमद, रामचंद्र गौतम आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विद्यालयों के श्रेष्ट शिक्षकों एवं मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर  पर प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा विगत दिनो आयोजित निबंध, भाषण, गीत गायन, चित्रकला, सुलेख, प्रश्न मंच एवं सामांय ज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्तम स्थान लाने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

यह प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
प्रतिभा फाउंडेशन की निबंध प्रतियोगिता में अंशिका रस्तोगी एवं प्रभलीन कौर प्रथम, ज्योति प्रीत कौर द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में किरन गुप्ता और आयशा बानो प्रथम, रिषिता पांडेय और उर्वशी तिवारी द्वितीय, गीतगायन में प्रथम रहबर और सोनियां द्वितीय रहे, जबकि चित्रकला में शिल्पा और रनवीर सिंह सुलेख प्रतियोगिता में पुष्कर सिंह, प्रभलीन कौर, ज्योतिप्रीत कौर आयशा बनो और सामान्य ज्ञान में प्रथम रहे कुशाग्र मौर्य और द्वितीय जतिन अग्रवाल को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह शिक्षक हुए सम्मानित
दि इंडियन एकेडमी स्कूल के शिक्षक कुलदीप सिंह, गोल्डन फ्लावर के राकेश कुमार, दून स्कूल के कामरान, एडमांटन स्कूल से शादाब खान, बलदेव वैदिक कॉलेज से नफीस अंसारी, जिलापंचायत बालिका इंटर कॉलेज से अशोक वाजपेयी, महाराजा अग्रसेन कॉलेज तिकुनियां से वीरेंद्र पाल, आक्सफोर्ड स्कूल संपूर्णानगर से अंजुल पांडेय, सरस्वती विद्या मंदिर से चंद्रशेखर सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed