{"_id":"69fe35b4dae89f02c2084a58","slug":"instructions-to-stop-the-salary-of-the-absent-coordinator-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-174635-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अनुपस्थित रहीं कोऑर्डिनेटर का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अनुपस्थित रहीं कोऑर्डिनेटर का वेतन रोकने के निर्देश
Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 09 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) गजेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को ब्लॉक पलिया पहुंचे। उनकी गाड़ी परिसर में पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारी फाइलें संभालते और व्यवस्था दुरुस्त करते नजर आए।
निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही और रुचि न लेने पर डीडीओ ने महिला बाबू ऊषा रानी को तलब किया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका कार्यकाल पूछा। ऊषा रानी ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से यहां तैनात हैं। इस पर डीडीओ ने कहा कि लंबे समय से तैनाती के बावजूद कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरकारी कार्यों को सही ढंग से निपटाने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिला विकास अधिकारी ने ब्लॉक के सभी अनुभागों का निरीक्षण कर कार्य योजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के साथ पंचायत सचिवों की बैठक भी की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण और स्वगणना कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
डीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का सही सर्वे किया जाए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर सतनाम सिंह की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीडीओ ने कहा कि निरीक्षण के दौरान वह अक्सर अनुपस्थित मिलते हैं। इस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार तिवारी, पंचायत सचिव रजनीकांत पांडे, अभिषेक कुमार वर्मा, हरपाल सिंह, संदीप मौर्य, महेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेश सक्सेना, शिवचंद और बड़े बाबू रामसेवक राना मौजूद रहे।