{"_id":"1a845656e931cc808d2a4ae7fc60b461","slug":"instructions-dm-75-schools-inspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश पर 75 स्कूलों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश पर 75 स्कूलों का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के निर्देश पर सभी ब्लाकों में बीडीओ ने परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है, जिसमें 75 विद्यालयों की रिपोर्ट भेजी गई। स्कूलों में तमाम खामियों के अलावा चार विद्यालयों में एमडीएम बनता हुआ नहीं पाया गया। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
पीडी डॉ दिनेश सिंह ने फूलबेहड़ के मिदनिया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, जहां मिड-डे-मील नहीं बनाया गया था। शिक्षक ने खाद्यान्न उपलब्ध न होने का कारण बताया हैै। इसी तरह निघासन के दुबहा प्राथमिक विद्यालय, मितौली के मैनहन प्राथमिक विद्यालय और बिजुआ के भीरा प्रथम विद्यालय में मिड-डे-मील नहीं बनाया गया। पीडी ने बताया कि मैनहन में अनुसूचित जाति के रसोइयां से खाना न बनवाने का मामला सामने आया है, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
डीएम के निर्देश पर जिले भर में अपने क्षेत्र के बेसिक स्कूलों की खंड विकास अधिकारियों ने निरीक्षण किया। स्कूलों में एमडीएम की जांच के दौरान कहीं बच्चें उबले चावल खाते मिले तो कहीं गंदगी देख वह हतप्रभ रह गए। इस दौरान बीडीओेज को कई जगह गोलमाल मिला, रजिस्टर में लिखावट में ओवर राईटिंग थी। साथ ही एक दिन पहले सैकड़ा भर बच्चे खाने वाले जांच के दौरान दस छात्र ही स्कूल में मौजूद मिले। वहीं एक स्कूल में तहरी के नाम पर उबले चावल दिए खाते हुए बच्चे मिले।
विज्ञापन
बिजुआ। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बेसिक के करीब छह स्कूलों में खाने की गुणवत्ता परखी, साथ ही किचेन की हालत, उपयुक्त होने वाले मसाले, तेल व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। भवानीपुर प्राइमरी स्कूल में 196 में 32 बच्चे मिले। बीडीओ को बच्चे तहरी के नाम पर महज उबले चावल खाते मिले, यहां एमडीएम में कोई सब्जी व सोयाबीन नही डाला गया था। खाने में प्रयुक्त नमक व मसाले व तेल की क्वालिटी भी खराब थी। इटकुटी के प्राइमरी स्कूल में 324 बच्चों में से 27 बच्चे मिले। यहां एमडीएम की क्वालिटी ठीकठाक मिली। लेकिन पठन पाठन का स्तर खराब मिला। वहीं यूपीएस इटकुटी में 85 में चार बच्चे मौजूद मिले। लालूटांडा प्राइमरी स्कूल में 338 में 30 बच्चे स्कूल में मिले, यहां एमडीएम ठीक था।
मितौली। डीएम के निर्देश पर बीडीओ मितौली ने विकास खंड के आधा दर्जन प्राथमिक और् उच्च प्राथमिक विद्यालयो का निरीक्षण कर मिड डेमील की जांच की। इसके बाद उन्होंने मैनहन के मजरा खुटेहना में स्कूल में बारात के बिखरे सामान को देखकर अधिकारियों ने टीचर को चेतावनी दी। उन्होंने गांव ओदारा, सेमरावां, खुटेहना में भी निरीक्षण किया, जहां तमाम कमियों पाई गई। उन्होंने डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
00
भीरा में चार दिन से एमडीएम ठप मिला
भीरा के प्राथमिक स्कूल प्रथम में चार दिन से खाना नही बना था। बीडीओ ने बच्चों से भी पूछा कि खाना क्यों नही मिला। शिक्षक ने बताया कि ग्राम प्रधान के सहयोग न करने व कन्वर्जन कास्ट न निकालने से खाना बनना बंद है। बीडीओ ने बताया कि कल भी जांच की जाएगी।