{"_id":"6680847a7fe6522fe5066c74","slug":"install-signage-100-meters-before-curves-and-blind-spots-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-123480-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घुमावदार मोड़ और ब्लाइंड स्पॉट से सौ मीटर पहले लगाएं साइनेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घुमावदार मोड़ और ब्लाइंड स्पॉट से सौ मीटर पहले लगाएं साइनेज
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा की बैठक में निर्देश देते हुए परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू- सूचना
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित सड़क सुरक्षा की बैठक में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए। अफसरों से कहा कि घुमावदार मोड़ व ब्लाइंड स्पॉट से सौ मीटर पहले साइनेज लगाएं, ताकि चालकों को इसकी जानकारी हो सके।
सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर जितने भी ब्लैक स्पॉट हैं, जल्द दुरुस्त कराएं। साथ ही सुझाव दिया कि लिंक व मुख्य मार्ग को कनेक्ट करने वाले स्थानों के पास संकेतक और स्पीड ब्रेकर बनाएं। प्रमुख सचिव ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, सड़कों की मरम्मत, गड्ढामुक्ति, वर्षा ऋतु से पूर्व ड्रेनेज वर्क एवं तटबंध की सड़कों की सुरक्षा संबंधी कार्य होने चाहिए।
नगरीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर लगी होल्डिंग को एसडीएम-सीओ हटवाएं। क्षमता से अधिक बच्चे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करें। कांटेक्ट कैरिज परमिट पर वाहनों का नियमों के अनुसार संचालन हो, जिसमें ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही यात्री यात्रा करेंगे। स्टेक होल्डर्स से नियमित संवाद करें। सुरक्षा, जवाबदेही और सामुदायिक भागीदारी की संस्कृति को प्रोत्साहित करके, रोड सेफ्टी क्लब सुरक्षित ड्राइविंग वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी क्लब का गठन करें। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि बैठक में जो निर्देश मिले हैं, उसका पालन कराया जाएगा। एडीएम संजय सिंह, एएसपी नैपाल सिंह, एआरटीओ आलोक कुमार, एक्सईन पीडब्ल्यूडी तरुणेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।