फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspectors transferred in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले, एसपी के पीआरओ को पलिया का चार्ज, हेमंत राय बने शहर कोतवाल

Wed, 05 Mar 2025 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 06:58 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षकों व चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। मंगलवार शाम इनकी तबादला सूची जारी की गई। 

विज्ञापन
Inspectors transferred in Lakhimpur Kheri
एसपी संकल्प शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में एसपी संकल्प शर्मा ने कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। शहर कोतवाली की कमान खीरी थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय को दी गई है। वहीं एसपी के पीआरओ एसआई पंकज त्रिपाठी को पलिया थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ थाना प्रभारियों को लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से तैनात इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षकों व चौकी प्रभारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को थाना प्रभारी संपूर्णानगर बनाया गया है, जबकि सदर कोतवाली का चार्ज प्रभारी निरीक्षक खीरी हेमंत राय को सौंपा गया है।
विज्ञापन


शिवाजी दुबे को प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद से प्रभारी निरीक्षक मितौली, निरीक्षक राजू राव को मितौली से थाना मझगईं, निरीक्षक सतीश चंद्र चौकी प्रभारी ढखवा थाना हैदराबाद से थानाध्यक्ष गौरीफंटा बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: लखीमपुर खीरी में युवक की निर्मम हत्या... पत्नी को भगाने के शक में दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटा

निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा को भीरा से प्रभारी निरीक्षक थाना पढ़ुआ, निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय को खमरिया से प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी, निरीक्षक ओपी राय को थाना संपूर्णानगर से प्रभारी निरीक्षक थाना खमरिया बनाया गया है। इधर, संकटा देवी चौकी इंचार्ज श्रद्धा सिंह को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।

दयाशंकर त्रिवेदी को थाना मझगई से थाना फ़रधान, थानाध्यक्ष पढुआ निराला तिवारी को मैलानी थाने की कमान सौंपी गई है। उपनिरीक्षक प्रवीण गौतम ओयल चौकी प्रभारी थाना खीरी से थानाध्यक्ष हैदराबाद, उपनिरीक्षक निरीक्षक सुनील गौतम को पलिया से थाना भीरा थाने का चार्ज सौंपा है।

चार निरीक्षक लाइन हाजिर 
पांच निरीक्षकों को उनकी तैनाती स्थल से तो हटाया गया, लेकिन उन्हें कहीं कोई तैनाती नहीं दी गई। चार निरीक्षकों को लाइन भेजा गया है। वहीं एक निरीक्षक को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। बता दें कि राजेश कुमार को थाना फरधान से लाइन, मनबोध तिवारी, राजेश सिंह व योगेश कुमार तोमर को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं अवधेश यादव को प्रभारी मीडिया सेल नियुक्ति किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed