फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brutal murder of man in Lakhimpur Kheri Friend chopped him with an axe on suspicion of eloping with his wife

UP News: लखीमपुर खीरी में युवक की निर्मम हत्या... पत्नी को भगाने के शक में दोस्त ने कुल्हाड़ी से काटा

Wed, 05 Mar 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 06:41 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri news: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गांव भैंठिया में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। पड़ोसी दोस्त ने पहले उसे शराब पिलाई, फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला। 

विज्ञापन
Brutal murder of man in Lakhimpur Kheri Friend chopped him with an axe on suspicion of eloping with his wife
जाहिद की हत्या से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली के गांव भैंठिया में एक युवक ने बुधवार को अपने दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मौके से आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी नैपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से जानकारी की।

विज्ञापन


गांव भैंठिया निवासी जाहिद (30 वर्ष) हरियाणा में मेहनत मजदूरी करता था। वह पांच दिन पहले ही गांव आया था। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे पड़ोसी अशोक कुमार ने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता रोज अली ने बताया कि जाहिद की अशोक कुमार से दोस्ती थी। अशोक सुबह करीब नौ बजे उनके घर पर आया। जाहिद को शराब पिलाई। इसी दौरान किसी बात पर अशोक कुमार ने जाहिद के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुनकर परिजन बचाने के लिए आए तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की कोशिश की। रोज अली की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आमने-सामने है आरोपी और मृतक का घर
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार भैंठिया गांव में मृतक जाहिद अली और आरोपी अशोक कुमार का आमने-सामने घर हैं। दोनों का रोज का उठना बैठना था। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से गांव में दहशत है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को भगाने में जाहिद पर शक करता था आरोपी 
गांव में चर्चा है कि आरोपी अशोक कुमार की पत्नी पिछले कुछ महीने पहले किसी के साथ चली गई है। जिस युवक के साथ उसकी पत्नी गई है, वह युवक मृतक के किसी रिश्तेदार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार को पत्नी को भगाने में जाहिद पर शक था। इसलिए वह उससे रंजिश रखता था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में उसने उसकी जान ले ली। 

ये भी पढ़ें- IPS Anshika Verma: नारी शक्ति के लिए प्रेरणा बनीं आईपीएस अंशिका वर्मा, दिल्ली में मिला ये अवार्ड; तस्वीरें

पांच दिन पहले ही हरियाणा से आया था जाहिद 
जाहिद अली की भी अपनी पत्नी से नहीं बनती है। वह अपने मायके में काफी समय से रह रही है। मृतक के 10 वर्षीय बेटा है, वह भी अपनी मां के साथ रहता है। मृतक मजदूरी पेशा था। बताया जा रहा है कि वह पांच दिन पहले ही हरियाणा से आया था।

एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि एक युवक ने गांव के ही युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। आरोपी को मय आलाकत्ल गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed