फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspector will be arrested after probe

किशोरी की मौत मामले में जांच के बाद होगी दरोगा की गिरफ्तारी

Mon, 01 Jan 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jan 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Inspector will be arrested after probe
UP Police
महिला अल्पावास में किशोरी की मौत के मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

थाना फूलबेहड़ क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी नौ फरवरी 2016 को सलेमपुर कोन स्थित महिला अल्पावास में फंदे पर लटकती मिली थी। मृतका की मां ने थाना फूलबेहड़ में तैनात रहे तत्कालीन दरोगा मंजेश यादव, महिला थाना में तैनात महिला आरक्षी रेखा पांडेय, महिला अल्पावास की अध्यक्ष राधा गुप्ता और महिला अल्पावास के एक अज्ञात चपरासी पर किशोरी से देह व्यापार कराने, पिटाई करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। सदर कोतवाली पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़िता ने कोर्ट में शरण ली थी। शनिवार की शाम सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच सीओ सिटी आरके वर्मा को सौंपी है। सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों के बयान लिए जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed