फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspector slaps BJP city general secretary, commotion in police station for three hours

Lakhimpur Kheri News: दरोगा ने भाजपा नगर महामंत्री को जड़ा थप्पड़, तीन घंटे कोतवाली में हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Inspector slaps BJP city general secretary, commotion in police station for three hours
कोतवाली का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। मेला मैदान चौराहे के पास ओवरटेक करने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुई कहासुनी के बाद पहुंचे दरोगा ने भाजपा नगर महामंत्री सूर्यप्रकाश मिश्रा काे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सदर कोतवाली पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। रात दस बजे से एक बजे तक नारेबाजी कर हंगामा काटा। आरोपी दरोगा के लाइन हाजिर होने के बाद ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में नगर महामंत्री ने बताया कि रविवार की देर रात भाजपा कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता का ओवरटेक करने को लेकर कार सवार से विवाद हो गया। जानकारी पर वह अपने भाई विनय मिश्रा और कपूर यादव के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर डायल-112 और कोबरा टीम भी आ गई। उस वक्त दूसरा कार सवार मामला निपटने पर चला गया। इस बीच दरोगा अब्दुल आलम खां, सिपाही सलमान, तरन्नुम असलम व दो अज्ञात सिपाही वहां पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूर्यप्रकाश का आरोप है कि परिचय देने के बाद आक्रोशित हुए दरोगा अब्दुल आलम खां ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी होने पर सीओ रमेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता दरोगा पर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। इस पर सीओ ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ रमेश तिवारी ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर करने की बात कार्यकर्ताओं को बताई, तब मामला शांत हुआ। इस दौरान राम पांडेय भाजपा नगर मंत्री, सदर विधायक योगेश वर्मा, आनन्द वर्मा, विशाल दीक्षित, विनय मिश्रा, देवदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed