{"_id":"34f14052846322e629f6887c9f55944e","slug":"inspector-murder-urgent-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा हत्याकांड में जरूरी कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा हत्याकांड में जरूरी कार्रवाई करें
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Oct 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा के अनुरोध पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजा है। पत्र में सीबीआई जांच और मुआवजे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
बताते चलें कि बरेली में पशु तस्करों की मुठभेड़ में शहीद हुए दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्र सहित कई लोगों ने बीते सप्ताह राज्यपाल रामनाईक से मिलकर एक ज्ञापन दिया था। इसके बाद राज्यपाल रामनाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर बताया है कि मनोज मिश्रा बरेली जिले के फरीदपुर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ज्ञापन के अनुसार गो तस्करों ने नौ सितंबर को साजिशन उनकी हत्या कर दी थी। उनके परिवार वालों ने निष्पक्ष विवेचना के लिए सीबीआई जांच की मांग की है तथा उचित मुआवजा और मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने का अनुरोध किया है। राज्यपाल ने पत्र पर समुचित कार्रवाई के लिए कहा है।