{"_id":"0fd14cf9990c7e665132e6a9ae3d6ea7","slug":"inspection-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने मरुआ पश्चिम में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने मरुआ पश्चिम में लगाई चौपाल
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव/नोडल अफसर कुमार कमलेश ने लोहिया
विज्ञापन
ग्राम मरुआ पश्चिम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों के समक्ष विकास कार्यों का
सत्यापन किया। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में
शिक्षा की गुणवत्ता भी परखी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को तमाम दिशा
निर्देश भी दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह बृहस्पतिवार को लोहिया ग्राम मरुआ पश्चिम के प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि यदि ग्राम समाज के पास जमीन उपलब्ध हो तो पट्टे से वंचित रह गए पात्रों को आवंटन कर दिया जाए। एक पात्र की फरियाद पर उन्होंने लेखपाल को तलब किया और उसे पट्टे देने की बाबत निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और छात्राओं से सवाल कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान डीएम गौरव दयाल, सीएमओ डॉ. वीएस चौहान, समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह, अधिशाषी अभियंता जलनिगम, जिला पंचायत राज अधिकारी योगेंद्र कटियार समेत तमाम जिलास्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ, एसओ समेत तमाम अधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
जांच कर कोटा सस्पेंड करने के निर्देश
राशन और तेल न मिलने की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने डीएसओ को सख्त निर्देश दिए कि जांच कर कोटा सस्पेंड करें अन्यथा उन पर कार्रवाई करेंगे।
प्रधान पति पर नाराज हुए प्रमुख सचिव
एक सवाल के जवाब में महिला प्रधान की मौजूदगी के बावजूद उनके पति के जवाब दिए जाने पर प्रमुख सचिव नाराज हो गए और प्रधानपति से वहां से जाने को कहा।