फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Information given about BIS, MSME policy and ramp schemes

Lakhimpur Kheri News: बीआईएस, एमएसएमई पॉलिसी और रैंप योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Information given about BIS, MSME policy and ramp schemes
कार्यक्रम के दौरान उद्यमी व अ​धिकारीगण। स्रोत ​: विभाग
लखीमपुर खीरी। एमएसएमई इंटरनेशनल डे एवं भाभाशाह दिवस के उपलक्ष्य में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड एवं उपायुक्त उद्योग कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर के एक होटल में बीआईएस, एमएसएमई पॉलिसी, रैंप आदि योजनाओं के लिए कार्यशाला आयोजित हुई।
विज्ञापन

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के सीनियर डॉयरेक्टर सुधीर विश्नोई ने प्लाइवुड संबंधी इकाईयों के साथ बीआईएस के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के डीके मिश्रा ने उद्यमियों को बीआईएस का लाइसेंस लेने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की और समस्याओं को भी सुना। पाॅवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उद्यमियों को लाइसेंस लेने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि प्वाईवुड उद्योग के लिए बीआईएस का लाइसेंस जरूरी कर दिया गया है। प्लाईवुड के मानकों में परिवर्तन हो रहे हैं। इस संवाद का उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं को सुनना रहा, जिससे उद्यमियों के बिंदुओं को भी मानकों में शामिल किया जा सके। उद्योग केंद्र उपायुक्त उज्ज्वल सिंह ने अधिक से अधिक उद्यमियों से आवेदन कर लाभ लेने के लिए अपील की। कार्यशाला में उद्यमियों को बैंकिंग संबंधी जानकारी दी गई। विशाल चंदानी ने बर्ड बैंक की योजना रैंप के विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। अंत में उद्यमियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed