{"_id":"650748400ec06c52f2018ed4","slug":"information-about-the-center-to-be-built-in-high-school-inter-will-have-to-be-uploaded-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-5969-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हाईस्कूल-इंटर में बनने वाले केंद्र की सूचनाएं करनी होंगी अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हाईस्कूल-इंटर में बनने वाले केंद्र की सूचनाएं करनी होंगी अपलोड
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड में हाई स्कूल में इंटर की परीक्षाओं को लेकर बनने वाले केंद्रों की सूचनाओं विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों में शिक्षक की संख्या, कक्षाओं का विवरण और निगरानी के लिए कितने कैमरे लगाए गए हैं, जानकारियां देनी होंगी।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर विभागीय वेबसाइट पर विद्यालय से जुड़ी जानकारी अपलोड करनी होगी। जिले में 195 वित्तविहीन, 53 राजकीय स्कूलों के अलावा 45 एडेड स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। मौजूदा समय में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं कि जियो लोकेशन ऑनलाइन करते हुए संसाधनों की डिटेल अपलोड करनी होगी।
इसके अलावा यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए कॉलेजों को इन मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।
विभागीय पोर्टल पर देनी होगी यह जानकारियां
परीक्षा केंद्र पर फर्नीचर की सुविधा, पर्याप्त परीक्षा कक्ष, प्रत्येक कक्ष में दो-दो सीसीटीवी, वायस रिकार्डर, इंटरनेट कनेक्शन, सड़क से स्कूल तक पहुंचने के लिए मार्ग, प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका के सुरक्षा की व्यवस्था, स्कूलों में शौचालय, पेयजल, बिजली, स्कूल में बाउंड्रीवाल आदि का डिटेल की सूचना अपलोड करनी होगी। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो विद्यालय मानकों पर खरा उतरेंगे उन्हें ही परीक्षा केन्द्र बनाया जाएगा।