फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Infection not stopping, three more infected

नहीं रुक रहा संक्रमण, तीन और संक्रमित मिले

Wed, 08 Jul 2020 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Infection not stopping, three more infected
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना पॉजिटिव केस फिर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को आई 218 रिपोर्ट में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 216 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पहला पॉजिटिव शहर के मोहल्ला अयोध्यापुरी गढ़ी रोड का निवासी है, जो सीतापुर जनपद के हरगांव स्थित स्टेट बैंक में क्लर्क है। दूसरा पॉजिटिव मितौली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर दतेली का निवासी है। दोनों ही होम क्वारंटीन में थे। इसके अलावा लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जो गोला क्षेत्र के गांव हैदराबाद की निवासी है। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला अयोध्यापुरी में कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना के फैलते ही मोहल्ले के लोगों में खौफ दिखा। गलियों में सन्नाटा नजर आया तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले के घरों में जाकर स्क्रीनिंग की। कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया गया। हालांकि पुलिस ने मोहल्ले में बैरिकेडिंग नहीं कराई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक अब तक कुल 134 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिसमें उपचार के बाद ठीक होने पर 114 व्यक्तियों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब 20 केस एक्टिव कोरोना पॉजिटिव हैं, जिनका इलाज कोविड केयर सेंटर जगसड़ में किया जा रहा हैै। बुधवार को आई रिपोर्ट में दो केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आए परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन करके सैंपल जांच कराई जा रही है। इसके अलावा संबंधित गांव/मोहल्लों को सील करके लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। गोला तहसील क्षेत्र के गांव हैदराबाद निवासी महिला को पथरी की समस्या होने पर उसकी सर्जरी के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सर्जरी से पूर्व उसका टेस्ट कराया गया। इसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जिससे उसके परिवार के सदस्यों को भी होम क्वारंटीन कर संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

--
08एलकेएच06
डीएस कॉलेज में शिक्षकों की कराई जांच
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला तेज होने के साथ ही शिक्षकों के संक्रमित मिलने के मामले सामने आने लगे हैं। लिहाजा स्कूल-कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य भी अलर्ट हो गए हैं। शहर के धर्म सभा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आलोक गोयल ने बुधवार को सभी शिक्षकों की थर्मल स्कैनिंग कराई। साथ ही विद्यालय परिसर को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

====================
08 एलकेएच 301, 302
बैरिकेडिंग हटाकर निकलने पर एसडीएम भड़कीं, सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
मोहम्मदी। नगर के मोहल्ला बाजारगंज में एक स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटाकर निकलने पर एसडीएम भड़क उठीं, उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बुधवार सुबह 10 बजे एसडीएम स्वाति शुक्ला को मोहल्ला बाजारगंज कंटेन्मेंट जोन में लगाए गए बैरियर को मोहल्ले के लोगों द्वारा हटाकर आवाजाही शुरू करने की जानकारी मिली, जिस पर वह भड़क गईं और बैरियर हटाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए और सीओ प्रदीप यादव, निरीक्षक संजय त्यागी, नायब तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह और कस्बा के लेखपाल दीपक वर्मा के साथ रूट मार्च कर सख्त लहजे में चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed