फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indoor games will be played in schools if there is no field

Lakhimpur Kheri News: मैदान न होने पर स्कूलों में होंगे इंडोर खेल

Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Indoor games will be played in schools if there is no field
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित 3106 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों को खेलकूद में दक्ष करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शासन ने धनराशि आवंटित की है। आवंटित धनराशि से खेलकूद का सामान खरीदा जाएगा। इसके अलावा शिक्षक भी बच्चों को प्रोत्साहित करेंगे। प्राथमिक स्कूलों को पांच हजार और जूनियर के लिए दस हजार रुपये की ग्रांट दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत 5 लाख से अधिक बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में दक्ष हों, इसको लेकर विभाग स्कूलों में खेलकूद किट खरीदने की तैयारी में है। इसके लिए स्पोर्ट्स ग्रांट निर्धारित की गई है। सभी प्राथमिक विद्यालयों में खेलकूद की किट खरीदने के लिए पांच हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार रुपये की दर से धनराशि दी जानी है।
विज्ञापन

वैसे तो हर साल विभाग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, लेकिन बेहतर अभ्यास और मार्गदर्शन न मिल पाने की वजह से बच्चे खेलकूद में पिछड़ जाते हैं। इसी को देखते हुए अब शासन ने स्पोर्ट्स ग्रांट आवंटित करने का फैसला किया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जल्द ही समिति के खातों में ग्रांट की धनराशि भेज दी जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सामग्री की खरीद के लिए उपलब्ध खेल मैदान को भी ध्यान में लिया जाएगा। जिस तरह का मैदान होगा उसी के अनुसार ही खेल सामग्री की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों में खरीदी जाएगी इंडोर खेल के लिए सामग्री
जिले में ऐसे कई परिषदीय स्कूलों का संचालन हो रहा है जहां पर बच्चों की पढ़ाई के लिए तो पर्याप्त स्थान है, लेकिन खेल मैदान नहीं है। ऐसे में बच्चे पढ़ाई के बाद सीधे घर चले जाते हैं। ऐसे स्कूलों में पंजीकृत बच्चों के लिए इंडोर खेल का आयोजन कराया जाएगा। इन स्कूलों में इंडोर खेल को ध्यान में रखकर खेल सामग्री की खरीद होगी।



स्पोर्ट्स क्लब का किया जाएगा गठन
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के बाद उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें खेलकूद प्रभारी शिक्षक और खेलों में रुचि रखने वाले 10 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इस क्लब के जरिये खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व हैंडबाल जैसे खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं, विद्यालय स्तर पर शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, ब्लाइंड क्रिकेट व दिव्यांगों से जुड़े खेलकूद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed