{"_id":"595ce3934f1c1bf2288b47dd","slug":"indira-entertainment-will-be-one-again-gulzar-gulab-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मनोरंजन वन फिर होगा गुलजार: गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा मनोरंजन वन फिर होगा गुलजार: गुलाब देवी
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज खीरी।
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मनोरंजन वन में पंचवटी का किया शुभारंभ
वन महोत्सव के तहत प्रभारी मंत्री ने किया पौधरोपण
वन महोत्सव के तहत जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बुधवार को शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में पौधरोपण कर पंचवटी का शुभारंभ किया। मंत्री ने पार्क की नैसर्गिक सुंदरता देख इसके कायाकल्प का भी वादा किया।
वन महोत्सव के उपलक्ष्य में वन विभाग ने इंदिरा मनोरंजन वन में पंचवटी की नींव रखी। बुधवार को जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने रिमझिम बरसात के बीच पीपल, बरगद, आंवला, बेल और अशोक समेत पांच पौधों को पांच दिशाओं में रोपित कर पंचवटी की नींव रखी। रामचरित मानस के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने पंचवटी की छांव में चौदह बरस का वनवास गुजारा था। मंत्री करीब तीस मिनट तक पार्क में रुकीं। हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से मुग्ध हुई मंत्री ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने को प्रेरित किया। उन्होंने जल्दी ही पार्क को गुलजार कराने की बात कही। छात्राओं ने भी मंत्री के साथ पौधे लगाए।
इस मौके पर डीएम आकाशदीप, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सांसद रेखा वर्मा, विधायक रामकुमार वर्मा, बाला प्रसाद अवस्थी, मंजू त्यागी, योगेश वर्मा, सौरभ सिंह सोनू, दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर सुनील चौधरी, डीएफओ अखिलेश पांडेय, रेंजर शिवभगवान यादव, राम मिलन और कुलदीप सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।