फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indicative of Rakim Hunger strike today

राकिम की सांकेतिक भूख हड़ताल आज

Tue, 17 Mar 2015 07:41 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Tue, 17 Mar 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने डीएम से गन्ना भुगतान समेत कई मसलों पर पलिया तहसील दिवस के बाद मिलने का समय मांगा था। इसके लिए एसडीएम को एक पत्र भी दिया था, लेकिन डीएम से उन्हें समय नहीं मिला। इससे संगठन के पदाधिकारी गुस्सा हैं और उन्होंने इसे किसानाें के हितों की प्रशासनिक अनदेखी बताकर इसके विरोध में बुधवार को तहसील में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

किसान मजदूर संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनप्रीत सिंह के मुताबिक मिल चलते हुए 105 दिन हो गए हैं और इस अवधि में मात्र 15 दिन का भुगतान किया गया है। इस मसले को लेकर संगठन का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलना चाहता था और दिक्कतों से उन्हें रूबरू कराना चाहता था। डीएम तहसील दिवस में पलिया आ रहीं थीं सो यह तय हुआ कि वह तहसील दिवस के बाद समय देंगी और इसी समय में उन्हें समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। डीएम के समय के लिए एसडीएम को एक लिखित मांगपत्र भी एक दिन पहले सौंप दिया गया था लेकिन तहसील दिवस भी निपटा और डीएम आईं भी लेकिन किसानों के मसले पर उन्होंने समय नहीं दिया। आरोप है कि जब तहसील के  बाद उनसे संगठन के पदाधिकारियों ने वार्ता करनी चाही तो उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि मामला संज्ञान में है और प्रक्रिया चल रही है। इससे संगठन और किसानों में नाराजगी है। मनप्रीत सिंह ने बताया कि इसके विरोध में संगठन के पदाधिकारी बुधवार को तहसील में एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed