फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indian folk art resides in the consciousness of common people: Dr. Arun

जन सामान्य की चेतना में बसती है भारत की लोककला : डॉ अरुण

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Indian folk art resides in the consciousness of common people: Dr. Arun
अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिसर स्थित रामनरेश तिवारी पुस्तकालय के सभागार में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। उत्कर्ष ललित कला अकादमी की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने विधायक अमन गिरि, विशिष्ट अतिथि कला भूषण डॉ. राजेन्द्र सिंह पुंडीर के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की लोककला यहां की जन सामान्य की चेतना में बसती है। कला भूषण डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के थारू जनजातीय क्षेत्र की लोककला को संरक्षित करने की आवश्यकता है, जो कि लखीमपुर जिले की धरोहर है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के निर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने आश्वासन दिया कि नगर में शीघ्र ही कलाकारों की सुविधा के लिए एक आर्ट गैलरी बनाई जाएगी। संचालन डॉ. स्मिता तिवारी ने किया। कला प्रदर्शनी का समापन 27 सितंबर को होगा। इसके मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व कुलपति डाॅ. आरपी सिंह होंगे। वह 16 विशिष्ट कलाकारों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर ममता दीक्षित, आशीष सिंह, शत्रुघ्न मिश्रा, आनंद सोनी, नानक चंद वर्मा, रामगुलाम पांडे, विजय मिश्रा, रविंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

मुख्य अतिथि ने कला एवं साहित्य के क्षेत्र में सुशील मोहन कुडेशिया, डॉ. एलआर वर्मा, राम स्वरूप वर्मा, राजेंद्र सोनी, संस्कार भारती की पत्रिका कलाकुंज के प्रधान संपादक पद्मकांत शर्मा, कवि श्रीकांत तिवारी, एवं नंदीलाल निराश को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया।

अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।

अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed