{"_id":"58a1df2e4f1c1b5733d84d03","slug":"india-nepal-border-will-be-sealed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सील हो जाएगी भारत-नेपाल सीमा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
सीमा सील
- फोटो : अमर उजाला
एसएसबी ने सीमा पर शुरू की सघन चेकिंग
डांगा इंस्पेक्टर ने डॉग स्क्वायड के साथ की चेकिंग
विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा 14 फरवरी की शाम पांच बजे से सील हो जाएगी। उधर प्रधानमंत्री की जनसभा और चुनाव को देखते हुए एसएसबी नेपाल-बार्डर पर सतर्क रही। कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में एसएसबी चौकी डांगा के इंस्पेक्टर ललित कुमार ने डॉग स्क्वायड को साथ लेकर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी ली।
तृतीय वाहिनी एसएसबी के सेनानायक मुकेश कुमार ने बताया की विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल सीमा 14 फरवरी की शाम पांच बजे से 15 फरवरी की शाम पांच बजे तक सील रहेगी। मेडिकल जांच, दवा आदि विषम परिस्थितियों पर लोगों को विशेष जांच के बाद आने-जाने की छूट दी जाएगी।
बेलरायां। तृतीय वाहिनी डांगा एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर ललित ललित कुमार ने नेपाल बार्डर पर जवानों और चंदनचौकी से बुलाए गए डॉक स्क्वायड के साथ नेपाल से आने और जाने वाले वाहनों और लोगों की सघन तलाशी ली। खोजी डॉगी ली ने तलाशी में अहम भूमिका निभाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बार्डर पर एसएसबी पूरी तरह से अलर्ट है, फिर भी जवानों को और अधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नाका और गश्त भी बढ़ा दी गई है।