फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "India knowledge worldwide Divided and called Biswguru '

‘भारत ने दुनिया भर में ज्ञान बांटा और विश्वगुरु कहलाया’

Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
 "India knowledge worldwide Divided and called Biswguru '
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद की लखीमपुर शाखा का हुआ अधिष्ठापन समारोह
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता वाले भारत वर्ष ने पूरी दुनिया को ज्ञान और विज्ञान  दिया है। इसलिए प्राचीनकाल से यह विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित रहा है। दुनिया के सबसे पहले विश्वविद्यालय नालंदा और तक्षशिला भारत में स्थापित हुआ। इसमें न केवल भारत वर्ष अपितु विश्व भर के विद्यार्थियों ने ज्ञान अर्जित किया। वह भारत भारत विकास परिषद की लखीमपुर शाखा के अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह, परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डॉ. आरवी श्रीवास्तव, अवध प्रांत अध्यक्ष पवन अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। माधव चिल्ड्रन एकेडमी की शिक्षिकाओं ने वंदे मातरम् और अजमानी पब्लिक स्कूल के रोहित ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। 
विज्ञापन

अवध प्रांत अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष हरि प्रकाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सतीश टंडन, ललित अग्रवाल, आरपी रस्तोगी, मानवेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष छोटेलाल, महिला संयोजिका किरन गुप्ता, संरक्षक ओपी श्रीवास्तव, अनिल शुक्ला, विनोद तोलानी, संजय अग्रवाल और विनोद चोपड़ा को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्ण गोपाल शेखर, मदन मोहन अग्रवाल, डॉ. वाईवी चंद्र, डॉ.वीके वीके चोपड़ा, जगदीश चौरसिया को विकास मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने परिषद में शामिल 15 सदस्यों रविकांत शुक्ला, डॉ. अजय पांडेय, पवन शुक्ला, विजय तोलानी, रमेश सिंह, राम आसरे, राजेश कुमार, अनिल सचदेवा, रमेश श्रीवास्तव, एसपी सिंह को सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम स्मारिका का मुख्य अतिथि ने विमोचन किया। 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिप्रकाश त्रिपाठी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पेश की। संचालन प्रांतीय संयोजक शरद गुप्ता ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed