फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   India has lodged a strong presence on Biswmnc Modi

विश्वमंच पर भारत की दमदार उपस्थित दर्ज कराई है मोदी ने

Mon, 01 Jun 2015 11:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
India has lodged a strong presence on Biswmnc Modi
केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान पर किया गया। यहां वक्ताओं ने पार्टी की उपलब्धियों का बखान किया तथा सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अवध क्षेत्र के अध्यक्ष एवं विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 125 करोड़ भारतीयों के समग्र विकास के साथ विश्व मंच पर भारत की जोरदार उपस्थित दर्ज कराने में सफल रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने एक वर्ष के कार्यकाल में देश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर हताशा में डूबे भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर किया है। गरीबों, महिलाओं और किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर सबका साथ, सबका विकास के नारे को मूर्त रूप दिया है। यहां सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व भ्रष्टाचार की खबरों से अखबार पटे रहते थे विकास कार्य ठप थे। देश निराशा के अंधकार में डूबा था। भाजपा की सरकार बनने के बाद तेजी से देश का विकास हुआ है। यहां विशिष्टि अतिथि वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि गांव, गरीब और किसान की बेहतरी के लिए मोदी रात दिन एक कर लगे हैं। इनके अलावा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अवध क्षेत्र प्रभारी लोकेंद्र प्रताप सिंह,राष्ट्रीय परिषद सदस्य शरद वाजपेयी, क्षेत्र संगठन मंत्री अशोक तिवारी, पूर्व विधायक मोती लाल पैलवी, जिलामंत्री संजय मिश्रा, विजय शुक्ल रिंकू, अनूप शुक्ला, उमेश मिश्रा, इतेंद्र वर्मा और मुदित अग्रवाल ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed