फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Indecency with the accountant who went to measure the road

Lakhimpur Kheri News: मार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल से अभद्रता

Thu, 27 Feb 2025 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the accountant who went to measure the road
धौरहरा। चकमार्ग की पैमाइश करने गए लेखपाल को फोन पर अपशब्द कहने और धमकी देने के मामले में लेखपाल की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम सेमरी की गाटा संख्या 220 पर चकमार्ग है, इस पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। रमियाबेहड़ ग्राम पंचायत के गांव लबेदपुर के कोटेदार और खुद को ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि बताने वाले बिलाल अहमद ने चार फरवरी को इस चकमार्ग की पैमाइश के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम राजेश कुमार ने इसके लिए लेखपाल रामेंद्र अवस्थी को 10 फरवरी को चकमार्ग की पैमाइश के लिए भेजा।
विज्ञापन

लेखपाल के मुताबिक वह लोग सेमरी व मल्लबेहड़ की सीमा पर स्थित चकमार्ग की पैमाइश कर रहे थे। तभी कोटेदार और प्रधान प्रतिनिधि बिलाल अहमद ने फोन कर अपने तरीके से पैमाइश करने का दबाव बनाया। आरोप है कि ऐसा न करने पर बिलाल अहमद ने अभद्र भाषा व अपशब्दों का प्रयोग कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ ही देर बाद लबेदपुर गांव के ही रऊफ ने फोन किया और उसने भी अपशब्द बोलते हुए धमकी दी। इसके बाद टीम पैमाइश अधूरी छोड़ कर वापस आ गई और एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम के आदेश से थाना पढ़ुआ में दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया सरकारी कार्य में बाधा, लेखपाल को धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed