Delhi Blast: लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी, जिले में पुलिस कर रही सघन चेकिंग
दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद लखीमपुर खीरी जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने चौकसी बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। लखीमपुर खीरी जिले से लगी भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर एसएसबी ने गश्त व चेकिंग बढ़ा दी है। मंगलवार को एसएसबी की ओर से सीमा पर आने जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग की गई। एसएसबी के जवानों ने वाहनों की गहनता से जांच की। इसके अलावा जिले में पुलिस ने सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में चेकिंग तेज कर दी है। बॉर्डर पर एसएसबी नेपाल से आने और जाने वालों की चेकिंग कर रही है और मोहाना नदी घाटों पर भी नजर रखी जा रही है।
थाना संपूर्णानगर प्रभारी कृष्ण कुमार व खजुरिया प्रभारी अनिल कुमार ने कस्बे के चौराहे, तिराहे से लेकर भारत नेपाल सीमा के भानपुरी खजुरिया, कमलापुरी के अलावा बमनगर में चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग कर आधार जांच की व वाहनों में रखे सामान की तलाशी ली। गोला गोकर्णनाथ में सीओ रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, पौराणिक शिव मंदिर परिसर, अशोक चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
रात में एसपी ने शहर में किया भ्रमण
सोमवार शाम को भी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर सघन चेकिंग की। शहर में एसपी संकल्प शर्मा ने खुद ही कमान संभाली। एसपी शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर पहुंचकर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना के बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। एसपी ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों की जामा तलाशी कराई साथ ही आने जाने वाहनों की भी चेकिंग कराई।
संबंधित वीडियो