फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Increase in wheat prices, flour also became costlier

Lakhimpur Kheri News: गेहूं के दामों में इजाफा, आटा भी हुआ महंगा

Tue, 24 Jan 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increase in wheat prices, flour also became costlier
आटा।
दूसरे प्रदेश से गेहूं मंगाकर पीडीएस में कराया जा रहा है वितरण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जनपद में गेहूं के दामों में भारी उछाल आया है। इससे आटा भी महंगा हो गया है। वर्तमान में 2015 रुपये प्रति क्विंटल रेट वाला गेहूं 2900 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। वहीं बाजार में आटा 34 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है तो वहीं ब्रांडेड कंपनियों का 40 से 42 रुपये प्रति किलो।
गेहूं के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्घि के पीछे जनपद में गेहूं के स्टॉक में कमी बताई जा रही है। सरकारी एमएसपी 2015 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक रेट में गेहूं बाजार में बिक गया था। बता दें कि पिछले वर्ष 2022-23 में सरकारी गेहूं खरीद नाममात्र की हो पाई थी, जिससे पीडीएस यानी सरकारी राशन की दुकानों पर गेहूं बांटने के लिए पंजाब समेत दूसरे राज्यों से गेहूं मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो सरकार ने क्रय एजेंसियों को 1.88 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया था, जिसके सापेक्ष क्रय एजेंसियां सिर्फ 851.34 मीट्रिक टन ही गेहूं खरीद पाईं थीं। जो लक्ष्य का 0.45 प्रतिशत है। यह खरीद भी मात्र 146 किसानों से संभव हो पाई थी। पिछले वर्ष ही गेहूं के रेट में तेजी आने से हालात यह हो गए थे कि किसानों ने क्रय केंद्रों की ओर रुख ही नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए 133 क्रय केंद्र खोले गए थे, जिसमें से मात्र 43 क्रय केंद्रों पर ही 851.34 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई थी। इससे सरकारी गोदाम गेहूं से खाली ही रहे थे, जिसके एक-दो माह बाद ही पीडीएस में गेहूं बांटने के लिए एफसीआई को दूसरे प्रदेशों से गेहूं मंगाना पड़ा था।

जनपद में उत्पादित गेहूं की ज्यादातर खरीद गल्ला व्यापारियों ने की थी। यही वजह है कि बाजार में गेहूं का भाव आसमान छू रहा है, जबकि गेहूं की नई फसल अप्रैल से बाजार में आना शुरू होगी। इसके बाद ही गेहूं के बढ़ते रेट पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed