{"_id":"6830aa6f395beffcae035b48","slug":"incomplete-digging-of-drain-on-dhakherwa-road-became-a-problem-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-146478-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ढखेरवा मार्ग पर नाले की अधूरी खोदाई बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ढखेरवा मार्ग पर नाले की अधूरी खोदाई बनी मुसीबत
विज्ञापन
नाला खोदाई के चलते 15 दिन से फंसी व्यापारी की कार। संवाद
निघासन। कस्बे में ढखेरवा मार्ग पर कराई जा रही नाले की खोदाई व्यापारियों और ग्राहकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के शुरू कराए गए इस कार्य ने न सिर्फ रास्ते बंद हो गए हैं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों को भी मुश्किल में डाल दिया है।
स्थानीय व्यापारी आरिफ अंसारी की कार बीते 15 दिनों से नाले के किनारे फंसी हुई है। उनका कहना है, कि नगर पंचायत ने पहले सूचना दी होती, तो वह समय रहते अपनी कार वहां से हटा लेते। अब न तो कार को आगे ले जाया जा सकता है और न ही पीछे। अधूरी खोदाई और रुका हुआ कार्य पूरे इलाके के लिए सिरदर्द बन गया है। सड़कों पर चलना-फिरना तक दूभर हो गया है।
व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के समक्ष दो मांगें रखी हैं। पहली, नाले के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि आम जनजीवन पटरी पर लौट सके। दूसरी व्यापारी की फंसी हुई कार को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
ईओ ने कहा-मानसून आने से पहले नालियों की सफाई कराना मुख्य ध्येय
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दिनेश शुक्ला ने बताया कि मानसून आने से पहले नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि जिस नाले की सफाई की जा रही है, वह काफी पुराना और गहरा है। इसके चलते नाले की मजबूती के लिए उस पर दीवार बनाकर पत्थर भी डलवाए जाएंगे।
ईओ शुक्ला ने दावा किया कि सफाई कार्य शुरू करने से पहले सूचना दी गई थी। हालांकि व्यापारियों को हो रही असुविधा को देखते हुए फिलहाल आगे का निर्माण कार्य रोक दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही फंसी हुई कार को भी सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्था की जाएगी।