फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inauguration of memorial at the birth place of Awadhi Emperor Banshidhar Shukla

Lakhimpur Kheri News: अवधी सम्राट बंशीधर शुक्ल के जन्मस्थल पर स्मारक का लोकार्पण

Fri, 18 Aug 2023 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of memorial at the birth place of Awadhi Emperor Banshidhar Shukla
मन्योरा में स्मार्क लोकार्पण् और पुस्तक विममोचन के मौके पर मौजूद साहिहत्यकार
लखीमपुर खीरी। अवधी सम्राट राष्ट्रकवि बंशीधर शुक्ल के मन्योरा स्थित जन्मस्थान पर नवनिर्मित स्मारक का लोकार्पण हरदोई जिले के जानेमाने कवि डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने शिलापट का अनावरण कर किया। इस मौके पर सभाध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी ने एक शिवालय का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्राचीन महाकवियों के जन्मस्थानों की खोज युगों से होती रही है। बंशीधर शुक्ल के गीतों उठ जाग मुसाफिर भोर भयो, कदम-कदम बढ़ाए जा को गांधी और नेताजी ने अपनाया। जवाहर लाल नेहरू और अन्य महान नेता जिनकी रचनाएं सुनकर रोए, उनके जन्म स्थान की खोज की भी भविष्य में खोज की स्थिति आ सकती है। पं. बंशीधर शुक्ल के पुत्र सत्यधर शुक्ल ने उनके जन्मस्थल पर स्मारक बनाकर महान कार्य किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अवधी सम्राट बंशीधर शुक्ल की धर्म पत्नी गजरानी देवी के प्रति लिखी एक पुस्तिका का भी लोकार्पण किया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता राज कुमार त्रिवेदी की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन हुआ। कवि सम्मेलन में हरदोई के मदन मोहन पांडेय, शाहजहांपुर के कवि विजय ठाकुर, गोला के शशिकांत तिवारी, मधुकर सैदाई, नंदीलाल निराश, संत कुमार बाजपेयी, श्रीकांत तिवारी शशिकांत मिश्र, अमित शुक्ला, श्याम कुमार शुक्ल, इंद्रपाल वर्मा, गौरव शुक्ला ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन संजीव मिश्र व्योम ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार त्रिवेदी ने बंशीधर शुक्ल के कई संस्मरण सुनाकर उन्हें तुलसी की शैली का जनकवि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed