फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inauguration of Kavya Kumbh lasting more than 150 hours

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ सौ घंटे से अधिक चलने वाले काव्य कुंभ का श्रीगणेश

Thu, 26 Sep 2024 03:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Kavya Kumbh lasting more than 150 hours
छोटी काशी काव्य कुंभ उद्घाटन के मौके पर मौजूद सांसद आनंद भदौरिया और डा रविशंकर त्रिवेदी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। डेढ़ सौ घंटे से अधिक समय तक अनवरत चलने वाले छोटी काशी काव्य कुंभ का शुभारंभ बुधवार को हो गया।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड स्थित रॉयल पैलेस में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया व खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा और एआईसीसी सदस्य डॉ. रविशंकर त्रिवेदी की उपस्थिति में वयोवृद्ध कवि मुरलीधर त्रिपाठी अनजान ने कार्यक्रम स्थल द्वार का उद्घाटन किया।
प्रथम कवि के रूप में प्रो. विशंभर शुक्ल ने काव्यपाठ किया। आयोजक संस्था कपिलश फाउंडेशन की अध्यक्ष से शिप्रा खरे ने बताया कि छोटी काशी काव्य कुंभ का उद्देश्य नया विश्व रिकॉर्ड बनाना है। गोला से कवि कनक तिवारी कनक, लखनऊ से डाॅ. उमाशंकर शितिकंठ, सूरत से गंगा शेखर शर्मा, गुणशेखर, मथुरा से योगेश बृजवासी, मदन मुरादाबादी, आगरा से संजीव चौहान शारिक, सीतापुर से अरुणेश मिश्र, बलरामपुर से डॉ. अब्दुल सुहान खान, बलरामपुर से मोनिका शर्मा, सीतापुर से सीमा वाजपेई, सुधा मिश्र, बुलंदशहर से डॉ. साधना अग्रवाल साधिका, किरण प्रभा अग्रहरि, अलीगढ़ से अल्पी वार्ष्णेय, मुंबई से अम्बिका झा, दिल्ली से गुस्ताख हिन्दुस्तानी ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

सात दिवसीय इस काव्य कुंभ में पूरे भारत से 678 कवि प्रतिभाग कर रहे हैं। पूरे आयोजन की निगरानी अमेरिकी संस्था गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं दुबई की द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड कर रही हैं। इसके निर्णायक 30 सितंबर को गोला गोकर्णनाथ आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संरक्षक पूर्व विधायक विनय तिवारी, सिद्धार्थ त्रिवेदी, आनंद त्रिवेदी, प्रह्लाद पटेल, ज्ञान स्वरूप शुक्ल, डॉ. वीबी धुरिया, कार्यक्रम संयोजक यतीश चंद्र शुक्ल, रविसुत शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed