फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the open category, Umesh defeated former champion Vijay Maurya

Lakhimpur Kheri News: ओपन कैटेगरी में उमेश ने पूर्व चैंपियन विजय मौर्य को हराया

Mon, 07 Jul 2025 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
In the open category, Umesh defeated former champion Vijay Maurya
चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते प्रतिभागी। स्रोत- संस्था
लखीमपुर खीरी। क्रीड़ा भारती की तरफ से डॉ. रवि श्रीवास्तव मेमोरियल चेस टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक योगेश वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


चेस प्रतियोगिता में पांच राउंड पूरा होने के बाद अंडर आठ कैटेगरी में आर्यन दीपक भव्य वर्मा और मोहम्मद मुअज्जम सैम आगे रहे। अंडर 12 कैटेगरी में वर्धन गुप्ता कुमार, वत्सल और रुद्राक्ष पाल आगे रहे। अंडर 17 कैटेगरी में आयुष सक्सेना, उदित सिंह और शावेज अली आगे रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में हानियां, इप्शिता और जिज्ञासा आगे रहीं। ओपन कैटेगरी में राउंड चार तक उमेश वर्मा ने पूर्व चैंपियन विजय सिंह मौर्य को हराकर आगे चल रहे हैं और सुधीर कश्यप दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजक कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम हमेशा होते रहेंगे। इससे पढ़ने वाले बच्चे अपनी प्रतिभा को समाज में ला सकेंगे और उनको आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा।

कार्यक्रम साथ ही स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती से कनिष्क बरनवाल, शौर्य सक्सेना, मंजीत सिंह सेक्रेटरी जिला चेस एसोसिएशन, टूर्नामेंट निदेशक सीपी मिश्रा, नाज़िम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed