फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the election of the block chief, there will be a tussle between the BJP and the SP

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा सपा के बीच होगी जोर-आजमाइश

Wed, 07 Jul 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the election of the block chief, there will be a tussle between the BJP and the SP
भाजपा सभी 15 ब्लॉकों में लड़ाएगी अपने प्रत्याशी, 12 से 13 ब्लॉकों में सपा भी उतारेगी प्रत्याशी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक प्रमुख पदों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, जिसके बाद अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी इन्हीं दोनों दलों के बीच संघर्ष देखने को मिलेगा। भाजपा ने सभी 15 ब्लॉकों में प्रमुख पदों पर अपने प्रत्याशियों को जिताने का रोडमैप तैयार किया है। वहीं सपा भी 12 से 13 सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ाएगी।
जनपद में कुल 15 ब्लॉक प्रमुख चुने जाने हैं, जिसमें नौ पद आरक्षित हैं और छह पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। सभी 15 ब्लॉकों में 1790 बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) निर्वाचित हुए हैं। धौरहरा (84 बीडीसी) को छोड़कर शेष 14 ब्लॉकों में 100 या इससे अधिक बीडीसी हैं। इसलिए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से कहीं अधिक यह चुनाव प्रत्याशियों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

प्रमुख पद के लिए बीडीसी ही प्रत्याशी बनेंगे और जीत हासिल करने के लिए ब्लॉक के कुल सदस्यों में से आधे से अधिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त करना होगा। इन चुनावों में भी सत्तापक्ष का पलड़ा हमेशा भारी रहा है, क्योंकि 2017 में प्रदेश सरकार के बदलते ही सपा के ब्लॉक प्रमुखों को इस्तीफा देना पड़ा था। जैसे मितौली ब्लॉक के तत्कालीन प्रमुख रामखेलावन भार्गव (सपा) को इस्तीफा देना पड़ा था, जो सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला के छोटे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुंभी, धौरहरा, फूलबेहड़ आदि ब्लॉकों के प्रमुखों को इस्तीफा देना पड़ा था। सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए दोनों दलों के संभावित उम्मीदवारों ने दांव-पेंच लगाने शुरू कर दिए हैं। सबसे हॉट सीट में शुमार नकहा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा के दो गुटों के बीच नामांकन के समय ही विवाद गहरा चुका है। अब टिकट के लिए मारामारी मची है।
निवर्तमान प्रमुख पवन गुप्ता और सदर विधायक योगेश वर्मा के करीबी भानू वर्मा ने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं मितौली ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कस्ता विधायक अपनी पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने की तैयारी में जुटे हैं, जिससे यहां भी दूसरे संभावित उम्मीदवारों के बीच गुटबाजी के आसार बन रहे हैं।

ब्लॉकवार बीडीसी की संख्या
बेहजम 101
लखीमपुर 159
रमियाबेहड़ 124
पसगवां 137
नकहा 100
ईसानगर 113
धौरहरा 84
मोहम्मदी 115
मितौली 124
कुंभी 122
बांकेगंज 110
फूलेबहड़ 120
बिजुआ 120
पलिया 114
निघासन 147

सभी 15 ब्लॉकों के प्रमुख पदों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। चुनाव लड़ने के संभावित प्रत्याशियों की सूची हाईकमान को भेजी जा चुकी है। मंगलवार की रात को या फिर बुधवार को सूची जारी होने की उम्मीद है। - सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा

ब्लॉक प्रमुख पदों पर सपा के समर्थित प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 12 से 13 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। अधिकांश बीडीसी और प्रधान समाजवादी विचारधारा के जीते हैं। इसलिए ब्लॉक प्रमुख पदों पर सपा समर्थित उम्मीदवार मजबूती से लड़ेंगे। - रामपाल यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed