{"_id":"58dea8ee4f1c1b380763f362","slug":"in-the-action-sp-not-the-cer-16-sep-lineahir","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में एसपी, सीईआर न करने पर 16 सिपाही लाइनहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में एसपी, सीईआर न करने पर 16 सिपाही लाइनहाजिर
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो महिला आरक्षी सिपाही भी कार्रवाई में हैं शामिल
बॉस का आदेश न मानने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसपी अब एक्शन के मूड में आ गए हैं। एसपी ने सीईआर (सिविल इमरजेंसी रिजर्व) ड्यूटी न करने वाले अलग-अलग थानों में तैनात दो महिला आरक्षियों समेत 16 सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है।
हर माह सिविल इमरजेंसी रिजर्व (सीईआर) ड्यूटी लगाई जाती है, जिसमें थानों से हर महीने एक से दो सिपाही लगाए जाते हैं। थाने से आने वाले सिपाहियों से मुलजिम ड्यूटी, क्यूआरटी आदि ड्यूटियां ली जाती हैं। मार्च महीने में सीईआर ड्यूटी के लिए जिले के विभिन्न थानों से सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन दो महिला आरक्षियों समेत 16 सिपाही ड्यूटी पर नहीं आए। आदेशों की अवहेलना पर एसपी सख्त हो गए। एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि आदेश का पालन न करने वाले सिपाही कुलदीप यादव थाना सिंगाही, धर्मेंद्र सिंह कोतवाली तिकुनियां, शरद यादव कोतवाली सदर, सुरेंद्र कुमार, थाना खीरी, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार कोतवाली गोला गोकर्णनाथ, मनोज कसाना और सर्वेंद्र सिंह थाना पसगवां, अजय प्रताप सिंह कोतवाली मोहम्मदी, अनूप शुक्ला थाना मितौली, सचिन कुमार थाना नीमगांव, अंकित कुमार कोतवाल धौरहरा, उमेश श्रीवास्तव कोतवाली पलिया कलां, गिरीशचंद्र थाना संपूर्णानगर, कोतवाली देवेंद्र कुमार, महिला आरक्षी पिंकी दीक्षित कोतवाली गोला गोकर्णनाथ, रेनू देवी थाना फरधान को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन