फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In-laws burn dowry pregnant daughter-in-law for dowry

दहेज की खातिर ससुराल वालों ने गर्भवती बहू को जिंदा जलाया

Mon, 05 Apr 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
In-laws burn dowry pregnant daughter-in-law for dowry
खुशबू गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फफक-फफककर रोया पिता, कमरे में मिली जली हुई लाश
विज्ञापन

पति, सास, ससुर और ननद पर दहेज हत्या को रिपोर्ट दर्ज, तीन हिरासत में

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। भारत भूषण कॉलोनी में ससुराल वालों पर दहेज की खातिर अपनी गर्भवती बहू को जलाकर मार डालने का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
जनपद हरदोई के अतुल गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 16 मई 2020 को उन्होंने अपनी पुत्री खुशबू गुप्ता (26) का विवाह भारत भूषण कॉलोनी गोला निवासी कुलभूषण गुप्ता के पुत्र रितिक गुप्ता उर्फ बोनी से किया था। विवाह के दौरान उन्होंने पांच लाख रुपये, बलेनो कार और 12 लाख रुपये का अन्य सामान दहेज में दिया था। उनका आरोप है कि खुशबू के पति रितिक गुप्ता, ससुर कुलभूषण गुप्ता, सास कंचन लता, ननद प्रिया दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और प्लाट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। अतुल का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले खुशबू को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आए दिन उसके साथ मारपीट किया करते थे। मायके आने पर खुशबू दहेज के कारण प्रताड़ना की बात बताती भी थी, लेकिन समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाएगा यह कहकर समझा देते थे।
विज्ञापन

मायके वालों का कहना है कि खुशबू छह माह की गर्भवती भी थी। उन्हें घटना की जानकारी सुबह दस बजे खुशबू की ससुराल के निकट रहने वाले रिश्तेदार श्रवण गुप्ता और वीरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी रिश्तेदार दिनेश कुमार गुप्ता से मिली। सूचना मिलते ही पिता अतुल गुप्ता सहित मायके वाले खुशबू की ससुराल पहुंचे तो वह जली हुई अवस्था में कमरे में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दहेज एक्ट में नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
एएसपी और फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना के बाद पहुंची फील्ड यूनिट में शामिल फॉरेंसिक एक्सपर्ट अमित अवस्थी ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दोपहर बाद पहुंचे एएसपी अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका के परिवार वालों को दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और भी कारण स्पष्ट हो जाएंगे। - अरविंद कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed