{"_id":"687d2ae322e801d7ec0ccddc","slug":"in-laws-accused-of-demanding-20-lakh-rupees-complaint-lodged-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-151129-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ससुरालियों पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ससुरालियों पर 20 लाख रुपये मांगने का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन
मरने से पहले शिवम ने चैट कर जताई थी व्यथा-स्रोत लड़की पक्ष
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने ससुरालियों पर पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पत्नी का कहना था कि ससुरालीजन उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पति के समझाने के बाद ससुरालियों ने उन्हें बुरा भला कहा। इससे प्रताड़ित होकर उन्होंने जहर खाकर जान दे दी।
मृतक शिवम की पत्नी जनिष्ठा निवासी पीलीभीत ने पुलिस को दी तहरीर में ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जनिष्ठा ने बताया कि उसकी दो मार्च 2025 को शिवम निवासी शास्त्रीनगर के साथ विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिनों के बाद ही ससुरालियों ने 20 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब पति शिवम को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। इस पर ससुरालियों ने उन्हें काफी बुरा भला कहा। इससे क्षुब्ध होकर शिवम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल ससुरालीजनों ने भी लड़की पक्ष के तमाम सबूत होने की बात कही है। मृतक शिवम की पत्नी कोतवाली पहुंचकर ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
देखो मैं बहुत थक गया हूं जिंदगी से...लिखकर खा लिया जहर, मौत
मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी शिवम टंडन शादी के बाद से ही परिजनों से परेशान था। कुछ महीने पहले ही शिवम ने परिजन पत्नी और उसके परिजनों को सोशल मीडिया पर चैट करते हुए जिंदगी से परेशान होने की बात बताई थी। पत्नी द्वारा दी गई चैट में मृतक शिवम ने लिखा कि देखो मैं बहुत थक गया हूं जिंदगी से...मेरा सिर्फ शरीर बचा है आत्मा तो कब की मर चुकी है। बहुत परेशान हूं। उसने अपनी पत्नी के लिए लिखा कि टीशा 15 के बाद या 25 से पहले आएगी। मैं उसे फिर इस नर्क में नहीं लाना चाहता। उसके आने से पहले ही सुसाइड कर लूंगा। चैट पढ़कर पत्नी जनिष्ठा की आंखें नम हो जा रहीं थीं।