फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In-charge working arbitrarily on the warehouses of SFC

एसएफसी के गोदामों पर मनमाने तरीके से काम कर रहे प्रभारी

Thu, 01 Jul 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
In-charge working arbitrarily on the warehouses of SFC
सत्यापन कराए बगैर ट्रकों से सीधे ट्रॉलियों में लोड हो रहा राशन
विज्ञापन

पलिया के गोदाम प्रभारी को 90 किमी दूर लखीमपुर के गोदाम का भी मिला चार्ज
लखीमपुर खीरी। एसएफसी (आवश्यक वस्तु निगम) के गोदामों पर मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। सत्यापन कराए बगैर ट्रकों से सीधे कोटेदारों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में राशन लोड कराया जा रहा है। मंडी राजापुर स्थित नकहा और लखीमपुर के गोदामों पर सबसे ज्यादा मनमानी है।
पलिया के गोदाम प्रभारी जसवंत सिंह को लखीमपुर ब्लॉक व शहर के गोदाम का चार्ज दे दिया गया है, जो वितरण के समय गोदाम पर नहीं आते। गोदाम प्रभारी जसवंत के पास बिजुआ ब्लॉक के गोदाम का भी चार्ज है। लिहाजा वह भी दूसरे ब्लॉक नकहा के गोदाम प्रभारी प्रदीप निगम से लखीमपुर के गोदाम का काम दिखवा रहे हैं, जो नियम विरुद्घ है।
विज्ञापन

लखीमपुर और शहर क्षेत्र में 174 कोटेदारों को राशन का वितरण किया जाता है। प्रतिमाह एसएफसी के ब्लॉक गोदाम से कोटेदारों को राशन वितरण से पहले संबंधित एसडीएम/तहसीलदार/बीडीओ द्वारा गोदाम में रखे राशन का सत्यापन कराया जाता है। समय से गोदाम में राशन का उतार न होने से सत्यापन नहीं हो पा रहा, फिर ट्रकों से सीधे ट्रॉलियों में राशन लोड कराया जा रहा है। इससे राशन के सत्यापन की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम प्रभारी के तीन पद रिक्त हैं, जिससे कुछ ब्लॉकों के गोदामों का अतिरिक्त चार्ज दूसरे ब्लॉकों के गोदाम प्रभारियों को देना पड़ा है। गोदाम प्रभारी सुरेंद्र राय के पास पसगवां के अलावा मोहम्मदी के गोदाम का भी चार्ज है। ऐसे ही धौरहरा के गोदाम प्रभारी विवेक श्रीवास्तव के पास रमियाबेहड़ ब्लॉक के गोदाम का भी चार्ज है, जबकि एक गोदाम प्रभारी को कई महीनों से किसी भी ब्लॉक का चार्ज नहीं दिया जा रहा है। - चौधरी मंसूर अहमद, प्रबंधक एसएफसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed