{"_id":"2fcbae18527fa1b8382bf2cd2ef7c304","slug":"in-camp-arrived-mahadani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में पहुंचे महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में पहुंचे महादानी
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 20 महादानी पहुंचे और रक्तदान किया। हालांकि रक्तदान की तमन्ना लेकर 40 से अधिक लोग आए, लेकिन हीमोग्लोबिन की कमी अथवा महिलाओं को अन्य समस्याओं के चलते बिना रक्तदान किए ही लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर का उद्घाटन एडीएम एसपी सिंह ने किया। उनके साथ एसडीएम सदर आलोक वर्मा और सीएमएस डॉ. वीके शाहू भी मौजूद रहे। एडीएम ने पहले रक्तदाताओं से बा की और महादानियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला अस्पताल के डॉ. आरएस माधौरिया, इंद्रजीत सिंह सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी और समाजसेवी उपस्थित रहे। इसके बाद ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रक्तदान शुरू किया। तीन बजे तक यहां 20 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में शहीद भगत सिंह निस्वार्थ सेवा समिति, आम आदमी पार्टी और एसएसबी का विशेष सहयोग रहा।
आप कार्यकर्ता भी आगे आए
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक वलीम खान सहित उनकी टीम के कई सदस्यों ने रक्तदान किया। इस मौके पर ऋषिराज सिंह, शिवकुमार सिंह चौहान, पूनम निषाद, शिवचंदर सिंह तोमर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्लड बैंक की टीम ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक के लोगों ने विशेष सहयोग दिया। इसमें ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. केपी सिंह, लैब टेक्नीशियन सुशांत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रति वर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निभाई।
इन्होंने किया रक्तदान
शहर के अलावा यहां ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी रक्तदान में योगदान दिया। इनमें आकांक्षा पांडेय, वलीम खान, दीपक पुरी, डॉ. एसए खान, आलोक कुमार मिश्रा, परमजीत सिंह, अनिल राज, महेंद्र सिंह, सरजीत कौर, उमेश मिश्रा, बृजेश सिंह, विशाल शर्मा, गिरीश कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप, नरेश कुमार, तुषार गर्ग, सूरज कुमार, सुनील गुप्ता, अंकित सिंह आदि ने रक्तदान कर महादानियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।
एसएसबी जवान भी उत्साहित
जिले के एसएसबी जवान हमेशा समाज सेवा के कार्यों में आगे रहते हैं। इन जवानों ने रक्तदान शिविर में भी उत्साह के साथ भाग लिया। एसएसबी के पीआरओ अनूप चौधरी के साथ आए जवान विशाल शर्मा, गिरीश कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप, नरेश कुमार ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे
जिले की महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में उत्साह दिखाया। कई महिलाओं ने स्वयं आकर अमर उजाला के शिविर में पंजीकरण कराया। हालांकि हीमोग्लोबिन की कमी सहित अन्य कारणों से कई महिलाओं को रक्त नहीं लिया जा सका। इसमें आकांक्षा पांडेय और सरनजीत कौर सहित तमाम महिलाओं ने आगे बढ़कर हौसला दिखाया।
दंपति ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में गांव नकहा पिपरी से सरदार महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरनजीत कौर ने स्वयं आकर शिविर में रक्तदान किया। इस दंपति के समाज सेवाभाव की भी लोगों ने सराहना की।
रक्त देकर मिली खुशी
अमर उजाला के शिविर में तुषार गर्ग और दीपक पुरी ने रक्तदान करने के बाद कहा कि खून दान करके उन्हें खुशी की अनुभूति हो रही है। बहुत दिनों से रक्तदान करने के इच्छुक थे। अमर उजाला ने शिविर लगाकर उनकी यह तमन्ना पूरी कर दी है।