{"_id":"02e8ef5f875ccf948272e38a6b903757","slug":"in-a-victory-celebration-kids-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-जीत में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-जीत में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 25 Mar 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
नगर के अजमानी पब्लिक स्कूल में जश्न-ए-जीत कार्यक्रम हुआ। विद्यालय के बच्चों ने गीत और संगीत के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नगरपालिका चेयरमैन डॉ.इरा श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव और विद्यालय की प्रबंध निदेशक गुरुजीत अजमानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। स्कूल के लगभग 110 बच्चों ने जिला स्तरीय समूह, गायन, एकल गायन, समूह नृत्य आदि प्रतियोगिताओं में जीत का परचम लहराया। भारत विकास परिषद की जिला स्तरीय सप्ताह में वंदेमातरम् एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में इस विद्यालय के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लखनऊ में भी यहां के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया था। 9 सितंबर को जेसीआई की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में कात्यायनी मिश्रा ने प्रथम, अखिलेश कुमार ने द्वितीय और हर्ष श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके लिए विद्यालय के बच्चों को मुख्य अतिथि एसडीएम मितौली शादाब असलम ने सम्मानित किया। रोटरी क्लब के समूहगान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अशोक तोलानी ने बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया। यहां इनरव्हील क्लब ने विद्यालय की बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए प्रबंध निदेशक गुरजीत कौर अजमानी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां मुख्य अतिथि डॉ.इरा श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को मेडल पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया।