फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Illegal refilling of LPG cylinders revealed, five arrested

Lakhimpur Kheri News: अवैध रूप से एलपीजी सिलिंडर रीफिल करने का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Illegal refilling of LPG cylinders revealed, five arrested
लखीमपुर खीरी। शारदानगर पुलिस ने बड़ागांव में दुकानदारों के पास से अलग-अलग कंपनियों के 49 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। 157 गैस कनेक्शन बुक और दो इलेक्ट्रानिक तराजू भी मिले। पांच आरोपियों के खिलाफ कालाबाजारी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अवधेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शारदानगर थाने से सिलिंडर व कनेक्शन बुक बरामद होने की सूचना पर वह पलिया तहसील के पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडेय व सदर तहसील के पूर्ति लिपिक अनिल कुमार के साथ शारदानगर थाने पहुंचे। गिनती करने पर 30 भरे हुए और 19 खाली घरेलू गैस सिलिंडर मिले। यह अलग-अलग कंपनियों के थे। वजन कराने पर सिलिडरों में 100 ग्राम से लेकर दो किलो तक गैस कम मिली।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की गैस कनेक्शन की 157 किताबें भी पाई गईं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने बड़ागांव के रियाज, इरशाद, सुजीत, अखिलेश व अभिषेक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा तीन व सात के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गैस सिलिंडर, गैस कनेक्शन बुक व इलेक्ट्रानिक तराजू बड़ागांव की गैस एजेंसी के प्रोपराइटर के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाली सिलिंडरों में गैस भरकर करते थे बिक्री
शारदानगर पुलिस ने रियाज व इरशाद की दुकान से 14 घरेलू सिलिंडर, सुजीत कुमार की दुकान से 17, अखिलेश व अभिषेक कुमार की दुकान से 18 सिलिंडर बरामद किए थे। बताया कि दुकानदार भरे सिलिंडरों से गैस निकालकर खाली सिलिंडरों में भरते थे। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed