फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you want to go out during school time then tell the reason first

Lakhimpur Kheri News: स्कूल टाइम में बाहर जाना है तो पहले कारण बताओ

Tue, 12 Sep 2023 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
If you want to go out during school time then tell the reason first
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे माध्यमिक स्कूलों में तैनात शिक्षक अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। अब स्कूली समय में बाहर जाने पर शिक्षक और अन्य कर्मचारियों का कारण बताना होगा। इसके लिए स्कूल में बनाए गए रवानगी रजिस्टर पर कारण अंकित करना होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूलों में एक अलग से रजिस्टर बनवाया जाएगा। यदि शिक्षक स्कूल के समय कहीं बाहर जाता है, तो उसे पूरी जानकारी रजिस्टर पर अंकित करनी होगी। साथ ही प्रधानाचार्य और प्रबंधक को भी अवगत कराना होगा। कर्मचारी अपने आने और जाने का समय भी रजिस्टर पर दर्ज करेंगे। प्रधानाचार्य से लिखित अनुमति मिलने के बाद ही कोई कर्मचारी स्कूल छोड़ेगा।
विज्ञापन

यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित मिलता है और सूचना रजिस्टर पर अंकित नहीं पाई गई, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed