{"_id":"6aeb720a71eb0cb7f50198e6","slug":"if-you-go-shopping-tomorrow-on-diwali-understand-the-math-of-the-routes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-189149-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कल दिवाली पर खरीदारी के लिए निकलें तो रास्तों का गणित समझ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कल दिवाली पर खरीदारी के लिए निकलें तो रास्तों का गणित समझ लें
Wed, 04 Nov 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने छह से 11 नवंबर तक शहर में डायवर्जन लागू किया है। शाम चार से रात आठ बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे।
सीओ यातायात अभिमन्यु त्रिपाठी ने बताया कि पलिया बस स्टैंड और मेला मैदान की ओर से आने वाले वाहन इमली तिराहा, दुखहरण नाथ मंदिर तिराहा, कंपनी बाग तिराहा और विलोबी हाल तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। विलोबी हाॅल से हमदर्द तिराहा जाने वाले वाहनों को लोहिया भवन, महिला अस्पताल, जीआईसी तिराहा और गुरु गोविंद सिंह चौक होकर जाना होगा।
संकटादेवी चौराहे से सदर चौराहा और सदर चौराहे से हमदर्द तिराहे तक दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। अस्पताल तिराहा और हमदर्द तिराहे से सदर चौराहे की ओर तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश सुबह 8:30 बजे से रात नौ बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। एलआरपी से सैंधरी और सैंधरी से एलआरपी के बीच भी इनका आवागमन बंद रहेगा। ऐसे वाहन सैंधरी बाईपास, पंडित दीनदयाल चौराहा और छाउछ होकर जाएंगे। पंडित दीनदयाल चौराहा और देवकली मोड़ से संकटादेवी की ओर, राजापुर मंडी गेट और डॉन बॉस्को से शहर की ओर तथा नौरंगाबाद चौराहे से शहर की ओर भारी वाहन और ट्रैक्टर-ट्रालियां नहीं जा सकेंगी।
भीड़ बढ़ने पर मेला मैदान से आने वाले तीन और चार पहिया वाहनों को इमली तिराहे की ओर मोड़ा जाएगा। यातायात संबंधी समस्या होने पर कंट्रोल रूम के सीयूजी नंबर 9454844045 और प्रभारी यातायात के मोबाइल नंबर 8054054202 पर संपर्क किया जा सकता है।