फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If you appear merciful and kind...

Lakhimpur Kheri News: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला ...

Sat, 05 Oct 2024 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
If you appear merciful and kind...
लखीमपुर खीरी। शहर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार को मेला मैदान में श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। इससे पहले शहर के मुख्य मार्गों से भगवान की सवारी निकाली गई। लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई रामलीला के मंचन में अयोध्या के राजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ से पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। इस यज्ञ के बाद राजा दशरथ के घर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारों भाइयों का जन्म हुआ। इससे अयोध्या के नर-नारी खुशी से झूम उठे। श्रीराम जन्म होते ही रामलीला स्थल भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी, चौपाई के गायन से गूंज उठा। मेला मैदान में बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। इस दौरान नारद मोह के प्रसंग का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed