{"_id":"66a14d4472241880f9074a94","slug":"if-the-reply-is-not-given-within-seven-days-the-service-of-the-teachers-will-be-terminated-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-125499-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सात दिन में नहीं दिया जवाब तो शिक्षिका की सेवा होगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सात दिन में नहीं दिया जवाब तो शिक्षिका की सेवा होगी समाप्त
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ग्राम बेहजम के प्राथमिक विद्यालय में बतौर सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रुचि पांडेय को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के भीतर नोटिस का जवाब न देने पर शिक्षिका की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि रुचि पाण्डेय 17 जुलाई 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। कई बार नोटिस जारी किया गया। न तो वह उपस्थित हुईं और न ही जवाब प्रेषित किया। 22 जून को अंतिम बार सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करते हुए 15 दिनों की मोहलत दी गई थी। इसका भी कोई असर नहीं दिखाई दिया। विभाग ने इस बार सात दिनों में स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया है। इन सात दिनों के भीतर अगर शिक्षिका कार्यालय में उपस्थित नहीं हुईं, तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। संवाद