{"_id":"6a95bbe9b634e7cd2408df20","slug":"if-the-demands-are-not-met-by-the-18th-the-farmers-will-launch-a-massive-agitation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-183820-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 18 तक मांगें पूरी न हुईं तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 18 तक मांगें पूरी न हुईं तो किसान करेंगे बड़ा आंदोलन
Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपते किसान संगठन के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि 18 सितंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे जिले में प्रचार-प्रसार कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा कि किसानों ने गन्ने के विलंबित भुगतान पर ब्याज की मांग को लेकर मांग पत्र दिए हैं। संगठन ने 18 सितंबर से पहले ब्याज का पूरा हिसाब उपलब्ध कराने और जिले की सभी चीनी मिलों में पिछले 30 वर्षों में बने ब्याज की जानकारी लिखित रूप से देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि चीनी का भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। इसलिए आगामी पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। पिछले सत्र का पूरा भुगतान भी नए सत्र से पहले किया जाए। नए सत्र में 14 दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
संगठन ने विलंबित भुगतान के कारण कर्ज में डूबे किसानों को कर्जमुक्त करने की मांग भी उठाई। इस मौके पर जागीर सिंह, नरेंद्र सिंह, बाल गोविंद वर्मा, रामसनेही वर्मा, ताराचंद शुक्ला, कंचन मिश्रा, बारिश अली, कुलदीप सिंह और गन्ना समिति के कई संचालक मौजूद रहे।