{"_id":"61afb5baa7c4df73f606366f","slug":"if-the-administration-forcefully-then-self-immolation-will-be-done-in-the-mill-itself-lakhimpur-news-bly4684529175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जोर जबरदस्ती की तो मिल में ही कर लेंगे आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने जोर जबरदस्ती की तो मिल में ही कर लेंगे आत्मदाह
विज्ञापन
गोला की बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर धरना देते किसान।
बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर किसानों का धरना पांचवें दिन भी रहा जारी
भाजपा विधायक और किसान नेताओं की मांग - चीनी मिल मालिक और प्रबंधन के अधिकारियों को पकड़े पुलिस-प्रशासन
गोला गोकर्णनाथ। बजाज चीनी मिल के तौल गेट पर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गन्ना किसानों का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों के साथ जोर जबरदस्ती की तो वह चीनी मिल में ही आत्मदाह कर लेंगे।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि प्रशासन ने किसानों के साथ कोई जबर्दस्ती की तो वह बजाज चीनी मिल में ही आत्मदाह कर लेंगे। वहीं बजाज चीनी मिल के जिन अधिकारियों पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह चीनी मिल में अपने कार्यालय में ही बैठते हैं, उनकी तुरंत गिरफ्तारी कराई जाए। आरोप लगाया कि बजाज मिल के विधि अधिकारी अवनि कुमार पांडे दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरफ्तारी पर स्टे लेने के लिए हाईकोर्ट गए हैं। स्टे आर्डर के इंतजार में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के यूपी उत्तरांचल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने कहा कि पांच दिन हो गए हैं किंतु सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने गन्ना किसानों का भुगतान दिलाने के लिए कोई भी प्रयास या कानूनी कार्रवाई नहीं की। किसान नेताओं ने 30 नवंबर को मिल मालिक के खिलाफ 6 दिसंबर को दी गई तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन स्थल पर कुर्मी युवा महासंघ के प्रदेश महासचिव पटेल अशोक कनौजिया, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयकांत श्रीवास्तव और महामंत्री अनूप कुमार वर्मा, जनता क्रांति दल के प्रदीप सिंह चौहान एडवोकेट ने समर्थन दिया। इस मौके पर कुलवंत सिंह, राम सिंह वर्मा, बलकार सिंह, अमिता मौर्य, अंजनी दीक्षित, महेंद्र वर्मा, रामनिवास शुक्ल, नारायण लाल वर्मा, शिवदयाल वर्मा, ज्ञान चंद्र वर्मा, सतीश वर्मा, ब्रजेश वर्मा, कृष्ण मुरारी वर्मा,कपिल वर्मा आदि मौजूद रहे।