{"_id":"65b5606007826c6a800a4e89","slug":"if-children-do-not-go-to-school-for-four-days-teachers-will-go-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-113547-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चार दिन तक स्कूल नहीं गए बच्चे तो शिक्षक जाएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चार दिन तक स्कूल नहीं गए बच्चे तो शिक्षक जाएंगे घर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नवीन सत्र में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को अभिभावकों के घर जाना होगा। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर फरवरी माह से अभियान चलाया जाएगा। चार दिन से अधिक अनुपस्थित होने पर छात्र के घर शिक्षक जाएंगे।
अप्रैल महीने में नवीन सत्र की शुरूआत होगी। पिछले साल से इस साल बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो, इसको लेकर फरवरी महीने में अभियान चलाकर अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। बताया जाता है कि अभी तक स्कूलों में 60 प्रतिशत से कम बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं, बच्चों के स्कूल न पहुंचने के पीछे कहीं न कहीं अभिभावक जिम्मेदार हैं।
जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। शिक्षक अब अभिभावकों से संपर्क साधकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। इतना ही नहीं चार दिन से अधिक अनुपस्थित होने पर छात्र के घर शिक्षक जाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि एक से लेकर 29 फरवरी तक विद्यालयों में विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक समय पर पहुंच रहे हैं या नहीं, विद्यार्थियों की उपस्थिति कितनी है और सरकारी योजनाओं की स्थिति के बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -
शासन की ओर से दिशा-निर्देश मिले हैं। अभियान चलाने को लेकर हर बीईओ को आदेश जारी किया जा चुका है। बीईओ अभियान की निगरानी करेंगे। इस बार 50 हजार से ज्यादा बच्चों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए