फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " I will come not Ptjar ' poetic composition released

‘पतझार नहीं आने दूंगा’ काव्य रचना का विमोचन किया

Sun, 23 Aug 2015 08:15 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sun, 23 Aug 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
" I will come not Ptjar ' poetic composition released
राय पैलेश में ओमप्रकाश सुमन की पतझार नहीं आने दूंगा काव्य रचना का दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक महावीर कौजलगि, एसडीएम शादाब असलम, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरआर राजपूत और नगर पालिका अध्यक्ष केबी गुप्त ने सामूहिक रूप से विमोचन किया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बनवासी सेवा संस्थान की बालिकाओं की सरस्वती वंदना और उपनिदेशक, पालिका अध्यक्ष, महाविद्यालय प्राचार्य एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विजय महेंद्रा ने दीप जलाकर कर किया। समारोह को दुधवा पार्क के उपनिदेशक कौजलगि, एसडीएम असलम, महाविद्यालय प्राचार्य राजपूत, पालिका अध्यक्ष गुप्त, गुरूकुल एकेडमी के एमडी मुकेश अग्रवाल, स्मृति महाविद्यालय के अमित तिवारी,  राजीव गुप्ता, सुखदेव सिंह ज्ञानी, प्रतीक अग्निहोत्री, बनवासी सेवा संस्थान के सचिव अजय कुमार चौबे आदि  ने संबोधित किया। कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने पतझार नहीं आने दूंगा के रचनाकार सुमन की सराहना के साथ देश भक्ति एवं राष्ट्र को समर्पित कविताओं का पाठ किया। सुमन ने अपनी रचना पतझार नहीं आने दूंगा का पाठ किया और अन्य कवियों अमरजीत सिंह निराश, विजय तन्हा, कालीचरन सक्सेना विवेक ठाकुर , राहुल दीक्षित, सुधीर बादल, संजय अकेला, राजाराम दीक्षित,  रामचंद्र शुक्ला, डॉ. एसके शुक्ला, सत्येंद्र दुबे तथा फारूख ने कविता का पाठ किया। समारोह का समापन महाविद्यालय प्राचार्य ने किया। ब्राह्मण नव चेतना मंच के अध्यक्ष ने कवियों को 1100 रुपये भेंट किए। समारोह का संचालन विजय मिश्रा ने किया और कवि सम्मेलन का संचालन कवि तन्हा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुनील जायसवाल, छाजूराम के प्राचार्य एमवी मिश्रा, स्मृति महाविद्यालय के हरीओम अवस्थी, ऋषिकेष मिश्रा, रामलीला की प्रधानाचार्य डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. गौतमपाल, डॉ. एके अवस्थी, विनोद गर्ग, सरोज शुक्ला, डॉ. बेनी सिंह, कौशल शुक्ला, अर्जुन वर्मा, मनोहर सिंह कलेर, अमित महाजन, अमोलक सिंह, डॉ. इंद्रसेन वर्मा, डॉ. शकील सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed