फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I was awaken Modi: Rahul

मैं मोदी जी को जगाने निकला हूं: राहुल

Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
I was awaken Modi: Rahul
राोड श्‍ााो - फोटो : अमर उजाला
शहर में राहुल गांधी के रोड शो ने छोड़ी अलग छाप
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को शहर में रोड शो कर कांग्रेस को नई ऊर्जा दे दी। उन्होंने लोगों से बात की और उनके दिल में जगह बनाने की कोशिश की। उन्होंने नुक्कड़ सभा कर लोगों को संबोधित किया। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी ही रहे। राहुल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को जगाने निकला हूं। मैं चाहता हूं मोदी जी काम करना शुरू करें। उन्होंने कहा कि जिस समय हमारी सरकार थी कच्चे तेल की कीमत ज्यादा थी। आज कच्चे तेल की कीमत घट कर आधी रह गई लेकिन उस हिसाब से डीजल पेट्रोल की कीमतें नहीं गिरीं। 
उन्होंने कहा कि आज आंगनबाड़ी परेशान, आशा वर्कर परेशान, महिलाएं परेशान, किसान परेशान, नौजवान परेशान हैं। वह बोले, मोदी जी आप केवल 15-20 लोगों के प्रधानमंत्री नहीं हैं सवा करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी एक सभा में कुछ किसान खाट उठा ले गए तो भाजपा के लोगों ने यूपी के किसानों को चोर कहना शुरू कर दिया। विजय माल्या हजारों करोड़ रुपये लेकर उड़ गया, उसे केवल डिफाल्टर बता रहे हैं। वह बोले कि मोदी ने 15-20 पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है। हम लाखों किसानों का कर्जा माफ करेंगे। बिजली बिल हाफ करेंगे। उन्होंने नरेंद्र मोदी को चेताया कि चुनाव में जो वादे किए थे उन्हे पूरा करो। 
विज्ञापन

इससे पहले रोड शो के दौरान राहुल ने मुस्कराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सबसे पहले शहर के सबसे प्राचीन संकटादेवी मंदिर में दर्शन कर पूजन और आरती की। चर्च में पादरी का स्वागत स्वीकार किया और रास्ते में शहीद मर्द बाबा की मजार पर चादरपोशी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी का रोड शो संकटादेवी मंदिर से शुरू हुआ। यहां चौराहे पर बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खड़े थे। राहुल गांधी के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद उनका काफिला सदर चौराहे की ओर रवाना हुआ। रोड शो के दौरान साथ चल रहे पूर्व सांसद जफर अली नकवी बाजार के लोगों का परिचय कराते चल रहे थे। राहुल गांधी ने सभी को अभिवादन किया। रोड शो में मुख्य प्रचार रथ के अलावा दर्जनों वाहन शामिल थे। हजारों लोग काफिले में उनके साथ पैदल चल रहे थे। रोड शो संकटादेवी रोड, सदर चौराहा, मेनरोड हमदर्द चौराहा, होते हुए कचेहरी रोड स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचा, जहां राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद मितौली के लिए रवाना हो गए। रोड शो के दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व सांसद जफर अली नकवी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। 

 
नुक्कड़ सभा के दौरान भी लोगों से की बातचीत
राहुल गांधी ने नुक्क्ड़ सभा के दौरान भी लोगों से बातचीत की उन्होंने एक व्यक्ति से पूछा आप का बैंक में खाता है। क्या आपके बैंक में 15 लाख रुपये जमा हुए। पलिया के एक किसान और एक दुकानदार से पूछा क्या आपका कर्जा माफ हुआ। एक नौजवान से पूछा क्या आपको रोजगार मिला सबके न करने पर राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने तो चुनाव के समय ऐसा कहा था। राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार ही झूठ की बुनियाद पर बनी है। 

 
रोड शो में ये रहे शामिल
रोड शो के दौरान पूर्व मंत्री माया प्रसाद, सतीश अजमानी, केवल कृष्ण, शिवराम सिंह चौहान, कैप्टन मोनिस नकवी, सैफ अली नकवी, कोमल सिंह, कुसुम लता बरनवाल, रामेंद्र जनवार, तारिक हुसैन, रमाकांत गुप्ता, संजय गोस्वामी, रवि गोस्वामी, शकील अयूबी, नीरज बाजपेयी, राजेंद्र गुप्ता, नितिन धवन, नईम अहमद, शिवभगवान, गौरव शर्मा, उमेश सिंह, वारिस अली, रजनीश सिंह, शिवशंकर लाल वर्मा आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed