फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   I have been running around to get the account holder

राशि पाने के लिए भटक रहे हैं खातेदार

Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो-बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
I have been running around to get the account holder
बैंक - फोटो : अमर उजाला
बैंक ग्राहक सेवा केंद्र, कुकरा लाखों की धोखाधड़ी का मामला
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक के कुकरा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर धोखाधड़ी के मामले में प्रभावित खातेदार अपनी राशि पाने के लिए भटक रहे हैं।
 निकटवर्ती गांव बंजरिया निवासी प्रगट सिंह ने कस्बे से पांच किलोमीटर दूर बलारपुर-ढ़ाका के नाम से कुकरा कस्बे में अक्तूबर 2014 में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र खोला था। इस दौरान केंद्र संचालक ने लगभग 600 खातों का संचालन किया। इस अंतराल में संचालक ने ग्राहक सेवा केंद्र पर ग्राहकों के कुछ खाते कंप्यूटर सिस्टम पर तो कुछ मैनुअल खोले। आरोप है कि इस दौरान उसने कई खातेदारों की राशि जेब में रखकर उन्हें खोले गए बैंक एकाउंट की कंप्यूटराइज्ड रसीद और टाइनी कार्ड के बजाए स्वयं की प्रिंट कराई बैंक पासबुक और खाते में किए गए लेनदेन बाउचर की मैनुअल रसीद बैंक की मोहर लगाकर देदी।
विगत 09 फरवरी 2016 को बांकेगंज एसबीआई के शाखा प्रबंधक बीएन शर्मा जब कुकरा ग्राहक सेवा केंद्र पर गए तो उन्होंने इस धोखाधड़ी को पकड़ लिया। उन्होंने इसकी सूचना प्रधान कार्यालय को देकर कुकरा ग्राहक सेवा केंद्र सीज कर दिया। ग्राहक सेवा केंद्र सीज होते ही केंद्र संचालक प्रगट सिंह फरार हो गया। उधर कुकरा ग्राहक सेवा केंद्र पर धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग केंद्र में जमा की गई राशि लेने के लिए स्टेट बैंक की बांकेगंज शाखा पहुंचे। जहां कंप्यूटर सिस्टम में कुकरा ग्राहक सेवा केंद्र से खुले बैंक एकाउंट और लेनदेन की धनराशि की इंट्री नहीं मिली। इससे ग्राहकों को भुगतान नहीं मिल पाया। मैनुअल पासबुक लेकर बैंक पहुंचने वाले खातेदार सिस्टम में इंट्री न होने की दशा में अपने को ठगा महसूस कर बैंक से खाली हाथ लौट गए। 
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र सीज होने के बाद ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़े खातेदारों ने भारतीय स्टेट बैैक की बांकेगंज शाखा में चक्कर लगाना शुरू कर दिए। जिन खातेदारों की इंट्री बैंक रिकार्ड में मिली उन्हें तो बैंक ने जमा राशि लौटा दी लेकिन जिनके साथ धोखाधड़ी की गई उनकी इंट्री में न होने के कारण बैंक ने उनसे पल्ला झाड़ लिया। हर तरफ से निराश होकर ठगे गए ग्राहकों ने 21 मई को बैंक के महाप्रबंधक और क्षेत्रीय प्रबंधक को अपनी शिकायत भेजी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग भी हुए प्रभावित
कुकरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक सैकड़ों खातेदारों को लाखों रुपये का चूना लगाकर रफूचक्कर हो गया। इसमें कुकरा निवासी अहसान खां खाता संख्या, मोहम्मद यासीन, मुबीउल्ला, रईस खां, आसदी, नियामत अली, सलीमा, हसीब, मोहम्मद आसिफ के हजारो रुपये मैनुअल बैंक पास बुक और बाउचर थमा कर हड़प लिए गए। इसके अलावा इसी कड़ी में पांच सौ से लेकर पांच हजार रूपये तक के सैकड़ो खातेदार शामिल है। 


09 फरवरी 2016 को कुकरा ग्राहक सेवा केंद्र पर विजिट के दौरान केद्र संचालक प्रगट सिंह की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों के देने के साथ ही संबधित ग्राहक सेवा केंद्र को लॉक कर दिया गया है। संचालक द्वारा लगभग 600 खातों का संचालन किया गया है। इसकी तथ्यात्मक संख्या शाखा के पास उपलब्ध नहीं है। मामले की बैंक अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। जांच के बाद संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। 
-बीएन शर्मा, शाखा प्रबंधक, एसबीआई, बांकेगंज, खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed