फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hyderabad police set up camp at Gauriphanta border

Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा बाॅर्डर पर हैदराबाद पुलिस ने डाला डेरा

Mon, 11 May 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad police set up camp at Gauriphanta border
गौरीफंटा। हैदराबाद में पूर्व आईपीएस अधिकारी विनय रंजन रे के घर हुई सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपियों की तलाश में हैदराबाद पुलिस ने भारत-नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर पर डेरा डाल दिया है। नेपाली मूल की नौकरानी और उसके साथियों द्वारा पूर्व अधिकारी की पत्नी की हत्या कर लाखों की लूट को अंजाम देने के बाद पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी इसी रास्ते नेपाल भाग सकते हैं।
विज्ञापन


हैदराबाद के जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में स्थित पूर्व आईपीएस विनय रंजन रे के निवास पर शुक्रवार आधी रात को इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घर में पिछले एक साल से काम कर रही नेपाली नौकरानी कल्पना ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन

आरोपियों ने घर में मौजूद तनुजा 60 वर्ष के हाथ पैर बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद गैंग के सदस्य घर में रखी लाखों की नकदी और जेवरात लेकर भाग गए। वारदात का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब दूसरी मंजिल पर सो रही बेटियां नीचे उतरीं। वहां तनुजा मृत अवस्था में पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त विनय रंजन रे शहर से बाहर थे। इस हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए 10 विशेष टीमें गठित की हैं। मामले के तार नेपाल से जुड़े हैं, इसलिए पुलिस की एक टीम रविवार को गौरीफंटा बॉर्डर पहुंच गई।

हैदराबाद पुलिस के एसआई के नेतृत्व में आई टीम स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर नेपाल जाने वाले हर संदिग्ध पर पैनी नजर रख रही है। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed