फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hyderabad police registered a case under cow slaughter act

Lakhimpur Kheri News: हैदराबाद पुलिस ने दर्ज किया गोवध अधिनियम का मुकदमा

Fri, 18 Jul 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad police registered a case under cow slaughter act
मौके पर मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। संवाद
ममरी। बृहस्पतिवार की शाम हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगरा सलेमपुर के समीप गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चौकीदार की तहरीर पर गोवध अधिनियम के तहत अभियोग दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगरा सलेमपुर के ग्रामीणों और हिंदू संगठन के आशीष मिश्र, राहुल पांडे आदि कार्यकर्ताओं का कहना है कि हैदराबाद थाना क्षेत्र में गोहत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मुहर्रम के मौके पर एक गोवंशीय पशु की हत्या कर दी गई थी। इसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। बृहस्पतिवार की शाम नगरा सलेमपुर गांव के समीप एक गोवंशीय पशु की फिर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

इसके अवशेष गन्ने के खेत में पड़े मिले। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चौकीदार की तहरीर पर गोवध की अज्ञात रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया, अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed