फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband went out to earn, wife went with her lover

Lakhimpur Kheri News: पति कमाने गया बाहर, पत्नी प्रेमी के साथ चली गई

Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Husband went out to earn, wife went with her lover
मझगईं। इलाके के बेला कलां निवासी एक ग्रामीण ने एसपी को प्रार्थनापत्र भेजकर प्रेमी के साथ गई पत्नी को ढूंढने की मांग की है।
विज्ञापन

बेलाकलां निवासी युवक ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसका विवाह 2021 में निघासन थाने के एक गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। जिसके बाद दोनों अच्छे से रह रहे थे। जून 2023 को कुछ साथियों के साथ वह बाहर कमाने गया था, घर पर मां व पत्नी ही थे। 23 जुलाई को पत्नी का नंबर लगाया तो फोन स्विच ऑफ था।

मां से बात की तो उन्होंने पत्नी के मायके जाने की बात कही। जब वह ससुराल पहुंचा तो वहां पत्नी मौजूद नहीं मिली। लोगों ने बताया कि पत्नी का कोई प्रेमी था, जिसके साथ वह भाग गई है। इसके बाद घर आकर देखा तो 92 हजार के गहने और 20 हजार रुपये गायब मिले। मामले में एसपी से पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed