{"_id":"678803b99046474c4c0137c4","slug":"husband-leaves-first-wife-and-marries-second-report-filed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-137284-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पहली पत्नी को छोड़ पति ने किया दूसरा निकाह, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पहली पत्नी को छोड़ पति ने किया दूसरा निकाह, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहली पत्नी को छोड़कर दूसरा निकाह करने वाले आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पति सऊदी अरब नौकरी करता था।
मोहल्ला गोटैय्याबाग निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिल्ली के जाकिर नगर जामिया नगर दक्षिणी निवासी अबुल हसन से सोशल मीडिया से संपर्क हुआ। वह सऊदी अरब में नौकरी करता है। बातचीत के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पांच मई 2021 को दोनों का निकाह हो गया। शादी के दो माह बाद पति सऊदी चला गया।
इस बीच वह गर्भवती हो गई, तो इसकी सूचना पति को दी। पति की इच्छा के खिलाफ उसने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म प्रमाण के लिए पति से आधार कार्ड मांगा तो उसने फर्जी भेज दिया। उसके बाद कोई सुध तक नहीं ली। तीन वर्ष बाद पता चला पति दिल्ली में अपना मकान बेचने के इरादे से आया है।
विज्ञापन
वह दिल्ली गई और पति से मिली। पुलिस से शिकायत की धमकी दी तो आरोपी ने उसको सऊदी अरब बुलाने का वादा किया। वह पति के साथ सऊदी अरब गई। वहां पता चला कि पति ने दूसरा निकाह कर लिया है। विरोध करने पर मोबाइल छीन लिया और प्रताड़ित करने लगा। 16 नवंबर 2024 को वह भारत आई। आरोप है कि पति अब तलाक देने की धमकी दे रहा है।