फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband and wife killed in lakhimpur kheri two injured after collision between ambulance and container truck

एंबुलेंस में पति-पत्नी की मौत: अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हो गया 'कातिल' कंटेनर से सामना, पायलट का टूटा पैर

Fri, 16 Oct 2026 06:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान
संवाद न्यूज एजेंसी, फरधान Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Oct 2026 06:08 PM IST
सार

टक्कर इतनी तेज हो गई एंबुलेंस सड़क किनारे खाई में घुस गई। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार मरीज इंद्रपाल जोशी 60 पुत्र सोहन लाल जोशी और उनकी पत्नी मीना देवी 55 वर्ष, एंबुलेंस पायलट दीपक 35 वर्ष पुत्र पटवारी लाला निवासी कोरैयाखुर्द शेरामऊ और पुष्पेंद्र 32 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी सूरजपुर सिवाई जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर रुक गया। 
 

विज्ञापन
Husband and wife killed in lakhimpur kheri two injured after collision between ambulance and container truck
लखीमपुर खीरी में पति-पत्नी की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के लखीमपुरखीरी थाना क्षेत्र में गोला सीएचसी से रेफर मरीज को ओयल अस्पताल ले जाते एंबुलेंस और कंटेनर की ढसरापुर के पास टक्कर हो गई। दुर्घटना में मरीज इंद्रपाल जोशी 60 वर्ष और उनकी पत्नी मीना देवी 55 वर्ष की जिला अस्पताल ओयल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एंबुलेंस के एमटी और पायलट गंभीर रूप से  घायल हो गए। पायलट दीपक कुमार को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Husband and wife killed in lakhimpur kheri two injured after collision between ambulance and container truck
सड़क पर पड़ी पति-पत्नी की लाश - फोटो : अमर उजाला

टक्कर के बाद खाई में घुसी एंबुलेंस
एंबुलेंस गोला सीएचसी से रेफर मरीज जलालपुर निवासी इंद्रपाल जोशी थाना गोला को जिला अस्पताल ले जा रही थी। इंद्रपाल की पत्नी मीना देवी भी साथ में थीं। फरधान थाना क्षेत्र में लखीमपुर गोला मार्ग पर ढसरापुर चौराहे के पास पहुंचने पर एम्बुलेंस की कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हो गई एंबुलेंस सड़क किनारे खाई में घुस गई। दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार मरीज इंद्रपाल जोशी 60 पुत्र सोहन लाल जोशी और उनकी पत्नी मीना देवी 55 वर्ष, एंबुलेंस पायलट दीपक 35 वर्ष पुत्र पटवारी लाला निवासी कोरैयाखुर्द शेरामऊ और पुष्पेंद्र 32 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी सूरजपुर सिवाई जिला हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर रुक गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Husband and wife killed in lakhimpur kheri two injured after collision between ambulance and container truck
शव को लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम
दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे फरधान अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई और थाना प्रभारी निराला तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। डॉक्टर अमित बाजपेई ने एंबुलेंस से घायलों को निकलवा कर दूसरी एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

पायलट लखनऊ रेफर
पायलट दीपक पैर टूटने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं एंबुलेंस में सवार मरीज इंद्रपाल 60 वर्ष और मीना देवी पत्नी इंद्रपाल 55 वर्ष की इलाज के दौरान दोनों जिला अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed